A2Z सभी खबर सभी जिले की

जनता को उम्मीद थी, मिला निराशा का बजट – पर बोले डाँ, सतीश कसेरा

जनता को उम्मीद थी, मिला निराशा का बजट – डॉ. सतीश कसेरा

,वाराणसी से रिपोर्ट’

“श्याम सुन्दर जायसवाल”

————————————————————-

Related Articles

‘अखंड भारत न्यूज़’

————————————–

वाराणसी। राजादरवाजा स्थित न्यू काशी व्यापार प्रतिनिधिमंडल के अध्यक्ष डॉ. सतीश कुमार कसेरा ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026 को जनता की उम्मीदों पर खरा न उतरने वाला बताया है।

डॉ. सतीश कसेरा ने कहा कि इस बजट से आम जनता, गरीबों और गांवों में रहने वाले लोगों को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन बजट पूरी तरह निराशाजनक साबित हुआ। यह बजट जमीनी हकीकत से दूर और आम आदमी की समस्याओं से कटा हुआ नजर आता है।

उन्होंने कहा कि बजट में युवाओं के लिए रोजगार, किसानों के लिए राहत और गरीब वर्ग के लिए किसी ठोस योजना का अभाव है। न तो नई नौकरियों का कोई प्रावधान किया गया है और न ही महंगाई से राहत देने की कोई ठोस व्यवस्था दिखाई देती है।

डॉ. कसेरा का कहना है कि यह बजट देश के केवल चुनिंदा 5 प्रतिशत पूंजीपतियों के हितों को ध्यान में रखकर बनाया गया प्रतीत होता है। आम जनता, किसान और मेहनतकश वर्ग की जरूरतों को पूरी तरह नजरअंदाज किया गया है।

उन्होंने आगे कहा कि यह बजट बिना विजन, बिना आधार और बिना दिशा के है। देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए इसमें कोई ठोस रोडमैप नहीं दिखाई देता।

कुल मिलाकर डॉ. सतीश कसेरा ने बजट 2026 को एक खोखले खिलौने जैसा बताते हुए कहा कि जनता को इससे राहत की उम्मीद थी, लेकिन हाथ लगी केवल निराशा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!