A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर :चौबीस घंटे बाद बरामद हुई वृद्ध की लाश

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा, हमीरपुर।10,जून मौदहा कोतवाली क्षेत्र के गांव परछा में मंगलवार को भैंस चराने गया एक वृद्ध नदी में डूबा गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस व ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू कर दी है। लेकिन घटना के चौबीस घंटे से अधिक समय बीतने के बाद भी पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें नदी में खोजी अभियान चलाया गया तब जाकर वृद्ध की लाश बरामद हुई हैं।गांव परछा निवासी राम औतार उर्फ बौरा यादव 77 पुत्र चुनूबाद मंगलवार को भैंस चराने के लिए खेतों में गया था। जहां चंद्रावल नदी के किनारे उसके कपड़े और जूते देख वहां मौजूद चरवाहों ने उसकी तलाश की लेकिन वह कहीं नजर नहीं आया। ऐसे में उसके नदी में डूबने की आशंका के चलते लोगों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर मौके में पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने वृद्ध की तलाश शुरू कर दी है।माना जा रहा है दो दिन पहले नदी में अचानक जल स्तर बढ़ने से तेज बहाव और गहराई का अंदाजा वृद्ध को नहीं लग सका है जिससे कि वह तेज बहाव में डूब गया है।जबकि घटना के दो दिन बीतने के बाद भी नदी में पुलिस और फायर ब्रिगेड का खोज अभियान जारी है और एन.डी.आर.एफ. के आने का इंतजार किया जा रहा है जिसके आने के बाद खोज अभियान को गति मिलने का अनुमान है। वहीं अब लोगों ने वृद्ध के जीवित मिलने की उम्मीद छोड़ दी है।जबकि एन.डी.आर. एफ. के आने के बाद ग्रामीणों की मदद से शव की खोज की जा सकी।

Show More
Back to top button