

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट
राठ हमीरपुर। बीते15 दिनों से हिन्द एंजिल्स पब्लिक स्कूल में चल रही एआई ट्रेनिंग का समापन हो गया। जिसमें सभी शिक्षक एवं शिक्षकों ने प्रतिभाग किया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस क्षेत्र में योगदान हासिल की है।
हिन्द एंजिल्स पब्लिक स्कूल जनपद का पहला विद्यालय बना। जिसने एआई सर्टिफाइड किया गया। इस ट्रेनिंग में शिक्षकों ने गूगल जेमिनाई अप में प्राम्प्ट डालना और टेस्ट पेपर बनाना, एआई फोटो बनाना, एक्सेल शीट इत्यादि के बारे में ट्रेनिंग ली है । यह विशेष ट्रेनिंग जीओएआई फाऊंडेशन टीम के एरिया बिजनेस एप जी.ओ. ज्ञान सिंह एवं जीओ सेंटर मैनेजर पंकज मिश्रा द्वारा दी गई। टीम द्वारा विद्यालय सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। विद्यालय के डायरेक्टर स्वदेश राजपूत, प्रधानाचार्य अली उल्ला खान ने कहा कि इस योजना से विद्यालय को नई गति मिलेगी एवं छात्रों को बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। विद्यालय प्रबंधन ने जी.ओ एआई फाऊंडेशन टीम का आभार व्यक्त किया है।
