मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
हमीरपुर :तेज रफ्तार सफारी ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत, टक्कर के बाद सड़क पर गिरे बुजुर्ग को सफारी ने कुचला, शव घसीटने का आरोपहमीरपुर :खेत से निकलने के विवाद में दिव्यांग किसान की हत्या, सिर पर सब्बल से वार का आरोप❤️ YUVA SHAKTI SANGAM WELFARE FOUNDATION ❤️ “दुर्गापूजा की खुशियां, जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान — 250 लोगों तक पहुंची सेवा और मानवता की सौगात!” 🌺🙏 सेवा ही हमारा संकल्प है,हमीरपुर :तालाब में मिला युवक का शव, पांच घंटे तक चला तलाश अभियानडॉ. सरस्वती वर्मा का जन्मदिन 5 अक्टूबर को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।हम फाउंडेशन की जिला स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता संपन्न, 15 शालाओं के विद्यार्थियों ने दिखाया वक्तृत्व कौशलबिना हेलमेट मिले दोपहिया वाहन चालकों को पुलिस अधीक्षक श्री षियाज के.एम. ने स्वयं वितरित किए 75 हेलमेट, हर सफर में हेलमेट पहनने का दिलाया संकल्प।अतिथि।,,,,❤️❤️🤗🤗🎂👍🏻🙏🏻🎊💯खेती खेड़ीहरि नाम के अंतर्गत 04 अक्टूबर को हुआ कार्यक्रम का आयोजन जमकर थिरके पूर्व राज्यसभा सांसद डॉक्टर सुमेर सिंह सोलंकी पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेम सिंह पटेलजी।हमीरपुर :ज्ञानेश कुमार के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने निकाला मार्च, पुलिस से झड़प के बाद धरने पर बैठेहमीरपुर :तेज रफ्तार सफारी ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत, टक्कर के बाद सड़क पर गिरे बुजुर्ग को सफारी ने कुचला, शव घसीटने का आरोपहमीरपुर :खेत से निकलने के विवाद में दिव्यांग किसान की हत्या, सिर पर सब्बल से वार का आरोप❤️ YUVA SHAKTI SANGAM WELFARE FOUNDATION ❤️ “दुर्गापूजा की खुशियां, जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान — 250 लोगों तक पहुंची सेवा और मानवता की सौगात!” 🌺🙏 सेवा ही हमारा संकल्प है,हमीरपुर :तालाब में मिला युवक का शव, पांच घंटे तक चला तलाश अभियानडॉ. सरस्वती वर्मा का जन्मदिन 5 अक्टूबर को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।हम फाउंडेशन की जिला स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता संपन्न, 15 शालाओं के विद्यार्थियों ने दिखाया वक्तृत्व कौशलबिना हेलमेट मिले दोपहिया वाहन चालकों को पुलिस अधीक्षक श्री षियाज के.एम. ने स्वयं वितरित किए 75 हेलमेट, हर सफर में हेलमेट पहनने का दिलाया संकल्प।अतिथि।,,,,❤️❤️🤗🤗🎂👍🏻🙏🏻🎊💯खेती खेड़ीहरि नाम के अंतर्गत 04 अक्टूबर को हुआ कार्यक्रम का आयोजन जमकर थिरके पूर्व राज्यसभा सांसद डॉक्टर सुमेर सिंह सोलंकी पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेम सिंह पटेलजी।हमीरपुर :ज्ञानेश कुमार के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने निकाला मार्च, पुलिस से झड़प के बाद धरने पर बैठे
A2Z सभी खबर सभी जिले की

*धनबाद में रिश्तों का कत्ल: BCCL नौकरी की लालच में बेटे ने पिता की हत्या की रची साजिश, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा*

*धनबाद में रिश्तों का कत्ल: BCCL नौकरी की लालच में बेटे ने पिता की हत्या की रची साजिश, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा*
WhatsApp Facebook

धनबाद। जिले में एक ऐसी वारदात सामने आई है जिसने इंसानी रिश्तों को शर्मसार कर दिया है। जिस पिता ने बेटे को पाल-पोसकर बड़ा किया,उसी बेटे ने कथित तौर पर नौकरी के लालच में पिता की हत्या की साजिश रच डाली। बीसीसीएल में अनुकंपा के आधार पर नौकरी पाने की चाह में बेटे ने अपने ही पिता की जान लेने का प्लान बना लिया। मामला बरोरा थाना क्षेत्र के चिटाही-बरोरा मार्ग के किनारे 20 जून को एक व्यक्ति का शव मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की थी। मृतक की पहचान 58 वर्षीय तुलेश्वर नोनिया के रूप में हुई थी। तुलेश्वर नोनिया बीसीसीएल की बरोरा कोलियरी में स्टोर कीपर के पद पर कार्यरत थे और करीब दो साल बाद सेवानिवृत्त होने वाले थे।पुलिस जांच में सामने आया कि तुलेश्वर नोनिया की हत्या पत्थर से सिर कुचलकर की गई थी। शुरुआत में मामला अज्ञात अपराधियों से जुड़ा लग रहा था, लेकिन गहराई से जांच करने पर पुलिस को चौंकाने वाला सच मिला।जांच की कड़ी बेटे विजय नोनिया तक पहुंची। पुलिस के अनुसार विजय ने ही अपने पिता की हत्या की साजिश रची थी। उसने हत्या को अंजाम देने के लिए अखिलेश मल्लाह और अमित सिंह को शामिल किया था।पुलिस के मुताबिक विजय ने पिता की हत्या के बदले दोनों आरोपियों को 10 लाख रुपये देने का वादा किया था। इसके लिए उसने 1.25 लाख रुपये एडवांस भी दिए थे। उसकी योजना थी कि पिता की मौत के बाद उसे बीसीसीएल में अनुकंपा के आधार पर नौकरी मिल जाएगी।पूछताछ में आरोपी बेटे ने पुलिस को बताया कि वह तीन भाइयों में दूसरा है। उसके बड़े भाई की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। उसे उम्मीद थी कि पिता की जगह नौकरी उसे ही मिलेगी। इसी लालच में उसने कथित तौर पर यह खौफनाक कदम उठा लिया।ग्रामीण एसपी एस मोहम्मद याकूब ने बताया कि गिरफ्तार तीनों आरोपियों से पूछताछ में हत्या में उनकी संलिप्तता सामने आई है। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल खून लगा पत्थर, घटना में प्रयुक्त बाइक और खून लगे कपड़े बरामद किए गए हैं।पुलिस की छापेमारी टीम में बाघमारा एसडीपीओ अजीत कुमार विमल समेत कई पुलिस अधिकारी और जवान शामिल थे।गिरफ्तार आरोपियों में विजय नोनिया के अलावा अखिलेश मल्लाह और अमित कुमार सिंह शामिल हैं। पुलिस अब मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।