
बानसूर कस्बे में आज व्यापार मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें कस्बे के सभी प्रमुख व्यापारियों ने भाग लेकर अपनी-अपनी समस्याएं और सुझाव रखे। बैठक परशुराम भवन में आयोजित हुई, जहां व्यापार जगत से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

व्यापारी विजय कुमावत ने बताया की बैठक में व्यापार में आने वाली दैनिक परेशानियों, प्रशासनिक प्रक्रियाओं, बाजार व्यवस्था, सुरक्षा, टैक्स से जुड़ी दिक्कतों और अन्य व्यावसायिक मुद्दों पर चर्चा की गई। सर्वसम्मति से बानसूर व्यापार महासंघ के गठन का निर्णय लिया गया। व्यापारियों ने कहा कि एक संगठित महासंघ के माध्यम से व्यापारियों की आवाज को मजबूती से प्रशासन और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचाया जा सकेगा।
आगामी 7 फरवरी को संयुक्त व्यापार महासंघ के अध्यक्ष और कार्यकारिणी के चुनाव कराए जाएंगे। इस दिन महासंघ के नए अध्यक्ष सहित कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारियों का लोकतांत्रिक तरीके से चयन किया जाएगा। सभी व्यापारियों ने एकजुट होकर व्यापार महासंघ को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
बैठक में महावीर बालासिया, दयाराम गुप्ता, मनीष गोयल, लक्ष्मण प्रसाद सैनी, हंसराज गोलियां, अनिल सिंघल, राजेश सिंघल, राजेन्द्र गुप्ता, रोशन सैनी, हरिसिंह सैनी,ब्रह्म प्रकाश यादव, लक्ष्मण प्रसाद सैनी, राजेंद्र गुप्ता, यादराम सोलंकी ,ओम प्रकाश ,पूरन सिंह शेखावत, भागीरथ कुमार , सांवर सोनी,सहित कस्बे के बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।