A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेछत्तीसगढ़

आबकारी विभाग की कार्यवाई,945 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त

शिशुपाल पर्वत से लगी पहाड़ी में हाथभट्टी महुआ शराब के निर्माण के लिए अलग – अलग स्थनों में रखी 27 प्लास्टिक बोरियों में 945 किलोग्राम महुआ लाहन एवं एक में पालीथीन में बंधा हुआ 20 लीटर हाथभट्टी महुआ शराब को कब्जे में आबकारी टीम नें लिया तथा महुआ लाहन को मौके पर नष्ट किया |

आबकारी विभाग से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 22/04/2024 को मुखबिर सुचना के आधार पर आबकारी टीम सराईपाली नें सोमवार को ग्राम गेर्रा थाना बलौदा के शिशुपाल पर्वत से लगी पहाड़ी में अवैध हाथभट्टी महुआ शराब के निर्माण के लिए अलग अलग स्थानों में रखी 27 प्लास्टिक बोरियों में कुल 945 किलोग्राम महुआ लाहन क़ीमत 47250 रूपये एवं एक प्लास्टिक बोरी में पालीथीन में बंधा हुआ 20 लीटर हाथभट्टी महुआ शराब क़ीमत4000 रूपये कुल बाजार मूल्य 51250 रूपये को विधिवत कब्जे में लिया तथा महुआ लाहन को मौके पर नष्ट किया

उक्त लावारिस सामग्री के स्वामित्व के संबंध में पतासाजी किए जाने पर कुछ पता नहीं चला, अतः अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम 1915 की धारा के तहत प्रकरण क़ायम किया गया, आरोपियों के संबंध में पतासाजी जारी हैं | उक्त कार्यवाही आबकारी वृत्त सरायपाली के प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक शिवशंकर के नेतृत्व में की गईं, इस दौरान आबकारी स्टाप सरायपाली उपस्थित रहें |

Related Articles
Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!