
रिपोर्टर विवेक सिनहा
नये कार्यालय का हुआ उद्घाटन*
*संभल/जुनावई/कादराबाद, 14 अप्रैल 2026:* संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के पावन अवसर पर पत्रकार प्रेस ऑफ़ इंडिया संगठन के पदाधिकारियों ने संभल जनपद के जुनावई-कादराबाद में अपना नया कार्यालय खोलकर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि से हुई। उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने डॉ. अंबेडकर के विचारों—समानता, न्याय और शिक्षा के अधिकार—को आत्मसात करने का संकल्प लिया। इस दौरान संगठन के सदस्यों ने सामूहिक रूप से शपथ ली कि *”हम किसी भी परिस्थिति में शोषित, वंचित और गरीब वर्ग का साथ नहीं छोड़ेंगे। उन्हें कुचलने नहीं दिया जाएगा। बाबा साहब के आदर्शों पर चलते हुए संविधान के दायरे में रहकर हर जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता करना ही हमारा धर्म है।”*
कार्यालय उद्घाटन समारोह में *उत्तर प्रदेश अध्यक्ष सर्वेश कुमार* ने कहा कि पत्रकारिता का पहला कर्तव्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुँचाना है। *मंडल अध्यक्ष मेहदी हसन* ने बाबा साहब के ‘शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो’ मंत्र को दोहराते हुए युवाओं से कलम की ताकत को समाज-सेवा में लगाने का आह्वान किया। *मुरादाबाद जिला अध्यक्ष सर्वेश कुमार* ने बताया कि नया कार्यालय क्षेत्र के पत्रकारों के लिए समन्वय केंद्र बनेगा, जहाँ से जनहित के मुद्दे प्रभावी ढंग से उठाए जाएँगे।
इस अवसर पर *प्रधान ऋषिपाल, पंच सन्नाम सिंह, धर्मपाल, सुरेश मौर्य, के.पी. यादव* सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। साथ ही आस-पास के कई जिलों से आए संगठन के पदाधिकारियों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता कर एकता का संदेश दिया।
कार्यक्रम का समापन संविधान की प्रस्तावना के सामूहिक वाचन और बाबा साहब अमर रहें के नारों के साथ हुआ।