A2Z सभी खबर सभी जिले की

खरगहना में धूमधाम से मनाई गई भीम राव अम्बेडकर जी की 135, वीं जयंती

डिण्डौरी आज दिनांक 14/04/26. दिन मंगलवार को पोषक ग्राम खरगहना में भीम राव अम्बेडकर जी की 135, वीं जयंती मनाई गई इस अवसर पर बीआरसी ऑफिस से एपीसी अमित कुमार गौलिया , सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डिंडोरी से कृष्ण कुमार पाण्डेय, श्रीमती भागवती उपाध्याय, श्रीमती अंजू लता उद्दे, ओम प्रकाश गौतम , ग्राम पंचायत समिति सदस्य सरपंच सचिव, और अन्य ग्राम वासी भी सम्मिलित हुए। भीम राव अम्बेडकर जयंती के साथ ही नशा मुक्ति अभियान के तहत शपथ ग्रहण समारोह भी संपन्न हुआ।

इसके अतिरिक्त सिमरिया, बिछिया, कूूॅडा ,लुकामपुर ,पडरिया ,छॉटा, सरई ,हर्रा, मुढकी, मडियारास, खरगहना सुबखार वार्ड क्र 01, एवं वार्ड क्र 02 में भी बडे धूमधाम के साथ अंबेडकर जयंती मनाई गई

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!