A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरे

मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ब्लाक इकाई की बैठक सम्पन्न

रिपोर्ट=आरिफ खान नियाजी आगर मालवा

आगर मालवा में रविवार को स्तानीय निजी गार्डन में मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ आगर ब्लॉक इकाई की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मती से निर्णय लिया गया कि जिला मुख्यालय पर पत्रकार भवन के लिए मांग की जाए और आने वाले 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर श्रमजीवी पत्रकार संघ की ओर से झण्डा वंदन करने का निर्णय लिया गया ।साथ ही नई ब्लॉक इकाई का गठन करने व प्रति सदस्य प्रतिमाह100/-रूपये सहयोग राशि इकट्ठा करने का निण्रय लिया गया ।मौजुद सभी सदस्यों से यह राशि एकत्रित की गई। इस अवसर पर मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर,उपाध्यक्ष महेन्द्र परमार, नवनिर्वाचित ब्लॉक अध्यक्ष राजेश शर्मा,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष दिलीप जैन, वरिष्ठ सदस्य नजीर एहमद,सैय्यद सादिक अली, राजेश राव, समरथ सिंह राजपुत,अविनाश मित्तल, सचिन खरे, अतुल शर्मा, राजेश माली, रितेष खण्डेलवाल, बहादूर सिंह, नितिन शर्मा, हनिफ खान, अब्दुल शफिक
खान आदि मौजुद थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!