
रिपोर्टर : दिलीप कुमरावत Mob.No.9179977597
“सड़क पर मंजर दिल दहलाने वाला : तेज़ रफ्तार पिकअप वाहन ने ली दो की जान”
मनावर। (जिला धार) समीपस्थ ग्राम सिंघाना में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। अनियंत्रित पिकअप वाहन ने मोटर सायकल सवार को मारी जोरदार टक्कर। जिससे मौके पर ही मोटर सायकल सवार मां बेटे की मौत हो गई। गांव में छाया मातम, चीख-पुकार से दहला इलाका।
प्राप्त जानकारी अनुसार धार जिले की मनावर तहसील के अंतर्गत समीपस्थ ग्राम सिंघाना के कुक्षी रोड के रनतलाब फाटे पर अनियंत्रित पिकअप वाहन ने मोटर सायकल को जोरदार टक्कर मारी। हादसे में मोटर सायकल सवार मां-बेटे की मौत हो गई है। वहीं पिकप वाहन चालक और एक अन्य घायल को इलाज के लिए बड़वानी रेफर किया गया है। घटना सिंघाना में रविवार दोपहर की है।
जानकारी के अनुसार, करोली गांव का मजदूर रवि (37) और उसकी मां झुमकी बाई (50) बाइक से कुक्षी के ननोद गांव में रिश्तेदारी के कार्यक्रम में जा रहे थे। सिंघाना के रणतलाव फाटे पर हादसा हो गया। मां-बेटे दोनों को सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं थीं। मैजिक वाहन भी पलट गया। मैजिक में फल के खाली कैरेट भरे थे।
सिंघाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए मनावर सिविल अस्पताल ले गई है। दोनों का पोस्टमॉर्टम कर शव परिजन के सिपुर्द किया गया।
परिजन ने बताया कि रवि खेती मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। उसने एक महीने पहली ही बाइक खरीदी थी। उसके दो बच्चे हैं – एक बेटा और एक बेटी। दोनों मृतकों का अंतिम संस्कार रीति-रिवाज के साथ किया गया है।