A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशचन्दौली
Trending

पीएम मोदी के रोड शो में उमड़ा जन सैलाब, लंका चौराहे से प्रारंभ होकर रोड शो का जुलूस चौराहा गोदौलिया पहुंचा.

पीएम मोदी के रोड शो में उमड़ा जन सैलाब, लंका चौराहे से प्रारंभ होकर रोड शो का जुलूस चौराहा गोदौलिया पहुंचा.

पीएम मोदी के रोड शो में उमड़ा जन सैलाब, लंका चौराहे से प्रारंभ होकर रोड शो का जुलूस चौराहा गोदौलिया पहुंचा.। पीएम नरेंद्र मोदी चुनाव प्रचार के लिए वाराणसी पहुंच गए। यहां उन्होंने महामना की प्रतिमा पर माल्‍यार्पण के बाद रोड शो का आगाज कर दिया। पीएम मोदी के साथ यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी रहे।वहीं पीएम मोदी खुले वाहने में सवार होकर रोड शो के लिए निकले। इस दौरान उन्होंने लोगों का अभिभावदन स्वीकार किया। पीएम मोदी कल वाराणसी से नामांकन दाखिल करेंगे।

लंका चौक से शुरू किया रोड शो

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी के लंका चौक से अपना रोड शो शुरू किया। उनके साथ उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद हैं। पीएम मोदी वाराणसी से मौजूदा सांसद और उम्मीदवार हैं। कांग्रेस ने यूपी पार्टी प्रमुख अजय राय को वाराणसी से मैदान में उतारा है।

Related Articles

 

लोगों में दिखा उत्साह, विदेशी सैलानी भी नाचते आए नजर

 

पीएम मोदी के रोड शो के लिए लोगों में काफी उत्साह दिखा। इस दौरान लोग पीएम मोदी की एक झलक पाने के लिए काफी पहले ही वहां जमा हो गए थे। जैसे-जैसे पीएम मोदी का काफिला आगे बढ़ता गया लोग पीएम मोदी को देखकर नारे लगाते रहे। इस दौरान वहां विदेशी सैलानी भी पीएम मोदी को देखते हुए खूम झूमे।

Show More
Back to top button