A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेछत्तीसगढ़

जिपं सीईओ ने दिलाई मनरेगा श्रमिकों को मतदाता जागरूकता की शपथ..

जांजगीर चांपा कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देशन में जिले में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी तारतम्य में रविवार को जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी गोकुल कुमार रावटे के द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत चल रहे कार्य के दौरान मतदाता जागरूकता को लेकर श्रमिकों को शपथ दिलाई गई । इस दौरान उन्होंने कहा कि हम सबको मिलकर लोकतंत्र को मजबूत बनाना है। इस दौरान उन्होंने मतदान केंदो का निरीक्षण करते हुए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

 

Related Articles

जिपं सीईओ ने जनपद पंचायत बलौदा के अंर्तगत आने वाले ग्राम पंचायत बुड़गहन में चल रहे कार्य के दौरान मनरेगा के जॉबकार्ड धारी परिवार के कार्यरत श्रमिकों को मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत मतदान की शपथ दिलाई। इसके अलावा पी एम आवास हितग्राहियों, स्व सहायता समूह की महिलाओं, ग्रामीणों को प्रेरित करते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। इस दौरान जनपद पंचायत बलौदा सीईओ आकाश सिंह सहित जिला,जनपद पंचायत स्तरीय अधिकारी, ग्राम पंचायत सचिव, रोज़गार सहायक व ग्रामवासियो शामिल रहे।

Show More
Back to top button