A2Z सभी खबर सभी जिले की

पार्वती अस्पताल मनावर में विशाल हृदय रोग कैंप

बैंकर्स ग्रुप वडोदरा के डॉक्टर के द्वारा हृदय रोग से संबंधित मरीजो का किया गया उपचार



रिपोर्टर : दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।। बैंकर्स हार्ट इंस्टीट्यूट वडोदरा गुजरात के चिकित्सको के द्वारा पार्वती हॉस्पिटल में मरीजों का उपचार किया गया।

Related Articles

कई मरीज जिन्हें अपने हृदय के विषय में कुछ आशंकाएं थीं उन्हें भी डॉक्टरों की टीम के द्वारा पूर्ण रूप से संतुष्ट किया गया। मरीजों को हृदय संबंधी गतिविधियों से अवगत करवा कर दवाइयां दी गई।

उक्त जानकारी पार्वती हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ केसी राणे और डॉक्टर जितेंद्र राणे ने देते हुए बताया कि जिन मरीजों को हृदय रोग से संबंधित गंभीर बीमारी थी उनकी सर्जरी तक की व्यवस्था आयुष्मान योजना के अंतर्गत बैंकर्स ग्रुप वड़ोदरा के द्वारा किया जाएगा! इस अवसर पर मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क परामर्श दिया गया। पार्वती हॉस्पिटल द्वारा बैंकर्स हार्ट इंस्टीट्यूट के चिकित्सको, स्टाफ तथा पत्रकारों का सम्मान किया गया। उक्त जानकारी पार्वती हॉस्पिटल के मीडिया प्रभारी मयंक साधु ने दी।

Show More
Check Also
Close
Back to top button