A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरे

माँ बगलामुखी दरबार नलखेड़ा में पुलिस टीम द्वारा संचालित हुआ जन-जागरूकता अभियान

राष्ट्रीय सायबर जागरूकता माह के अंतर्गत श्रद्धालुओं को किया गया सायबर सुरक्षा हेतु जागरूक

रिपोर्ट – आरिफ खान अखंड भारत न्यूज़

आगर मालवा – पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय सायबर जागरूकता माह (01 से 31 अक्टूबर 2025) के तहत जिला आगर मालवा में व्यापक स्तर पर सायबर जन-जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में आज थाना नलखेड़ा क्षेत्र में उपनिरीक्षक आशा लकवाल एवं पुलिस टीम द्वारा माँ बगलामुखी मंदिर परिसर में दर्शनार्थियों को सायबर अपराध एवं सायबर सुरक्षा के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

टीम द्वारा श्रद्धालुओं को बताया गया कि वर्तमान समय में सायबर अपराधी सोशल मीडिया, फेक लिंक, ईमेल, बैंक अधिकारी या लॉटरी एजेंट बनकर लोगों से ठगी करते हैं। ऐसे में किसी भी अज्ञात व्यक्ति के साथ OTP, बैंक डिटेल, ATM पिन या व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें।श्रद्धालुओं को यह भी बताया गया कि किसी भी संदिग्ध कॉल या लिंक पर क्लिक करने से बचें और ऑनलाइन लेन-देन करते समय केवल सरकारी अथवा प्रमाणित वेबसाइट/एप का उपयोग करें। पुलिस टीम ने यह स्पष्ट किया कि थोड़ी सी असावधानी आर्थिक नुकसान का कारण बन सकती है, जबकि सतर्कता हमें सायबर अपराध से सुरक्षित रखती है।

अभियान के दौरान नागरिकों से अपील की गई कि वे अपने परिवारजनों, मित्रों एवं सहकर्मियों को भी सायबर अपराधों से सतर्क रहने हेतु प्रेरित करें। किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी होने पर तत्काल राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें या www.cybercrime.gov.in पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें।_

जिला पुलिस आगर मालवा द्वारा राष्ट्रीय सायबर जागरूकता माह के अंतर्गत इस प्रकार के कार्यक्रम प्रतिदिन आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि नागरिकों में “सुरक्षित डिजिटल व्यवहार” की भावना सुदृढ़ हो और समाज को सायबर अपराध से आजादी प्राप्त हो सके।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!