A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :डम्पर की टक्कर से बाइक सवार की मौत

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

सुमेरपुर हमीरपुर । तपोभूमि से दर्शन करने के पश्चात घर वापस जा रहे युवक को पीछे से आ रहे डंपर ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसकी मौत हो गई। बताते हैं कि आज इसकी शादी करने के लिए देखने वाले घर पर रिश्तेदार इंतजार कर रहे थे।

कस्बे के गुटखा फैक्टरी के पास रहने वाला रोहित उर्फ प्रद्युमन (21) पुत्र बबलू धुरिया बाइक से बिना हेलमेट लगाए हुए तपोभूमि से दर्शन करने के पश्चात वापस घर जा रहा था। तभी दोपहर करीब 1:00 बजे कन्हैया गेस्ट हाउस के पास पीछे से आ रहे डंपर ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को एंबुलेंस की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां चिकित्सकों ने इसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर दो बहनें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची थी। उन्होंने बताया कि चार बहनों के बीच में वह इकलौता भाई था और आज इसे शादी के लिए देखने के लिए बांदा जनपद से रिश्तेदार आए हुए थे। वह अभी आने की बात कह कर घर से निकला था। लेकिन वापस जाते हुए दुर्घटना हो गई। वहीं रिश्तेदार घर पर इंतजार करते रहे। अचानक हुई इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे पिता बबलू धुरिया,मां रानी, बहन पूनम, पिंकी,आरती व नेहा को रोता बिलखता छोड़ गया है। मां रानी घरों में खाना बनाने काम करती है। वहीं पिता बीमार रहते है।

Related Articles

 

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!