साईं बाबा दरबार में भव्य श्रृंगार, 11 प्रकार की महाआरती व प्रसाद वितरण का आयोजन
—————————————
वाराणसी से रिपोर्ट —
श्याम सुन्दर जायसवाल
अखंड भारत न्यूज़
————————————–
वाराणसी।
जय श्री साईं डमरू दल काशी द्वारा सोमवार दिनांक 19 जनवरी 2026 को साईं बाबा के पावन दरबार में भव्य श्रृंगार, महाआरती एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। यह आयोजन हड़हा राजा दरवाजा क्षेत्र में स्थित साईं बाबा दरबार में किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 05:00 बजे से साईं बाबा के विशेष श्रृंगार के साथ हुई। श्रृंगार के पश्चात बाबा की आरती संपन्न कराई गई, जिसके बाद श्रद्धालुओं का दर्शन के लिए आगमन शुरू हो गया, जो दिनभर लगातार चलता रहा। काशी सहित आसपास के क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
शाम 07:00 बजे विशेष महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें बिहार सरकार की आरती, डमरू आरती सहित विभिन्न प्रकार की आरतियां की गईं। इस अवसर पर सभी ने मिलकर 11 प्रकार की महाआरती की। बाबा को 56 प्रकार का भोग अर्पित किया गया। आरती के उपरांत श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया तथा सभी के लिए सादा भोजन (प्रसाद रूप में) की व्यवस्था भी की गई।
इस अवसर पर वाराणसी चौक थाना अंतर्गत वार्ड नंबर 79 के सभासद (पार्षद) इंद्रेश सिंह, राजू सिंह (मंडल अध्यक्ष) एवं व्यापार मंडल के डॉक्टर सतीश कुमार कसेरा की उपस्थिति विशेष रूप से रही। सभी अतिथियों ने बाबा के दर्शन कर आयोजन की सराहना की।
इसके साथ ही जय श्री साईं डमरू दल काशी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों — आकाश कुमार कसेरा, अंकित कुमार, सोनू कुमार, रितिक कुमार, विपुल कसेरा, पियूष पाण्डेय, यश कुमार एवं आयुष कसेरा उपस्थित रहे।
इसके अलावा राजेश कुमार गुप्ता (मल्लू), सुजीत कसेरा, विष्णु कसेरा, सुनील निगम सहित कई समाजसेवी एवं सम्मानित लोग भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
हड़हा क्षेत्र के क्षेत्रवासियों के सहयोग से कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से समाज में भक्ति, सेवा और आपसी सौहार्द की भावना मजबूत होती है।

