A2Z सभी खबर सभी जिले की

पांच दिन का कार्य सप्ताह लागू की मांग पर बैंककर्मियों का हड़ताल

‎लगातार बैंक बंद रहने से ग्राहकों को गंभीर समस्याओं का सामना

पांच दिन का कार्य सप्ताह लागू की मांग पर बैंककर्मियों का हड़ताल

‎लगातार बैंक बंद रहने से ग्राहकों को गंभीर समस्याओं का सामना

संवाददाता। रणजीत कुमार। जहानाबाद। जिले में बैंक कर्मियों ने पांच दिवसीय कार्य सप्ताह की मांग को लेकर हड़ताल शुरू कर दी है, जिससे जिले की बैंकिंग व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई है। लगातार चार दिनों से बैंक बंद रहने के कारण आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं बैंक कर्मियों ने बैंकों में ताला लगाकर प्रदर्शन किया और सरकार से अपनी मांगों को शीघ्र पूरा करने की अपील की। बैंक कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि कुमार राजीव रंजन ने बताया कि पूरे विश्व में और भारतीय रिजर्व बैंक में भी पांच दिन का कार्य सप्ताह लागू है, लेकिन वाणिज्यिक बैंकों में अब भी छह दिन काम कराया जाता है। उन्होंने कहा कि पूर्व में इस मांग को लेकर हड़ताल हुई थी और पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करने पर सहमति भी बनी थी, लेकिन कई महीने बीत जाने के बावजूद इसे अब तक लागू नहीं किया गया।

‎लगातार बैंक बंद रहने से ग्राहकों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ग्राहकों ने बताया कि शनिवार और रविवार को साप्ताहिक अवकाश था, सोमवार को गणतंत्र दिवस के कारण बैंक बंद रहे, और मंगलवार को हड़ताल के चलते बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह बाधित हो गईं। कई लोग बैंक पहुंचकर मायूस होकर वापस लौटते नजर आए। सबसे अधिक परेशानी बुजुर्गों को हुई, जो पेंशन अपडेट कराने या अन्य जरूरी बैंकिंग कार्यों के लिए पहुंचे थे। हड़ताल की पूर्व सूचना आम जनता तक नहीं पहुंच पाने के कारण लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। बैंक कर्मियों ने चेतावनी दी है कि यदि इस हड़ताल के बाद भी उनकी मांगों पर सरकार ने ध्यान नहीं दिया, तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल और धरना-प्रदर्शन के लिए मजबूर होंगे। कर्मचारियों का कहना है कि उनकी मांगें प्राथमिकता से जुड़ी हैं और लंबे समय से लंबित पड़ी हुई हैं। फिलहाल, बैंक कर्मियों की हड़ताल से जहां एक ओर आम जनता परेशान है, वहीं दूसरी ओर कर्मचारी अपनी जायज मांगों को लेकर सरकार से ठोस निर्णय की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

Related Articles

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!