

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट
मौदहा हमीरपुर। बीते दस दिन पहले किसान की खडी फसल दबंग भूमाफिया और सहयोगियों द्वारा काट ले जाने की शिकायत अपर पुलिस अधीक्षक से की गई है जिसपर जल्द कार्यवाही होने की सम्भावना है।
कस्बे के मोहल्ला उपरौस निवासी अरशद इस्लाम ने अपर पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में बताया कि कोतवाली क्षेत्र के ग्राम परछा निवासी दबंग, भूमाफिया और डी-29 गैंग के संचालक गैंगस्टर मुईन उददीन उर्फ़ जुम्मू सहित सहयोगी बीते 24मार्च को उसकी खडी फसल असलहों के बल पर काट ले गए थे जिसकी शिकायत उसने कोतवाली प्रभारी से की थी लेकिन कार्यवाही नहीं होने के चलते पीडित किसान ने अपर पुलिस अधीक्षक से कार्यवाही की मांग की। इस सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार गुप्ता ने कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह को जल्द कठोर कार्यवाही करने का आदेश दिया है।