Uncategorizedउत्तर प्रदेशकौशाम्बी

बीआरसी कड़ा के उच्च प्राथमिक विद्यालय कंथुवा में शनिवार को प्रधानाध्यापक रणविजय निषाद ने विद्यालय में पढ़ने वाले सभी छात्र-छात्राओं को समानता का संदेश देते हुए

जमीन पर बैठ भोजन कर शिक्षकों ने दिया समानता का संदेश

ब्यूरो रिपोर्ट प्रभाकर मिश्र/अखंड भारत न्यूज़ 

कौशाम्बी।बीआरसी कड़ा के उच्च प्राथमिक विद्यालय कंथुवा में शनिवार को प्रधानाध्यापक रणविजय निषाद ने विद्यालय में पढ़ने वाले सभी छात्र-छात्राओं को समानता का संदेश देते हुए उनके साथ भूमि पर बैठकर मध्याह्न भोजन किया। विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों के दिलों में एक दूसरे के प्रति प्यार, आदर्श, सम्मान एवं समानता की भावना का संदेश देने के उद्देश्य से शनिवार को विद्यालय प्रधानाध्यापक ने नई पहल किया। उन्होंने शिक्षकों तथा छात्रों के साथ जमीन पर बैठकर पारंपरिक तरीके से दोपहर का भोजन किया। भोजन के दौरान प्रधानाध्यापक रणविजय निषाद ने छात्रों से कहा कि आज दुनिया बहुत आगे जा चुकी है।लोग चांद तक पहुंच गए हैं और वहां पर भी घर बनाने की योजना बना रहे हैं। शिक्षित लोग जात-पात, ऊंच-नीच, अमीर-गरीब के भाव से ऊपर उठकर शिक्षा के माध्यम से समाज को एक नई दिशा देते हुए विकास की किरण बिखेर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने बच्चों को साफ-सफाई का विशेष ध्यान देने का संदेश देते हुए खाने से पहले हाथ ठीक से धोने का संदेश दिया। इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि कमलेश निषाद ने एमडीएम की गुणवत्ता की प्रशंसा की। बच्चों के साथ भूमि में बैठकर भोजन करने वालों में शिक्षक प्रभाकर मिश्र, पवन यादव, फूलचंद्र सहित विद्यालय के सभी शिक्षक एवं छात्र शामिल रहे।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!