A2Z सभी खबर सभी जिले की

लंबे जाम से परेशान जनता की आवाज बनी कांग्रेस, गार्ड लगाने का ज्ञापन सौंपा

राहुल आर्य बोले- जनता की शिकायत पर उठाया मुद्दा

बानसूर। कस्बे के शर्मा मेडिकल तिराहा व दंगाल चौक पर लंबे समय से बाधित आवागमन को सुचारू कराने के लिए नगर कांग्रेस पार्टी ने प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की है। नगर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल आर्य ने गुरुवार सुबह बानसूर प्रशासन कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर पूर्व की भांति नगर पालिका गार्ड तैनात करने की मांग की। राहुल आर्य ने बताया कि दंगाल चौक व शर्मा मेडिकल तिराहे पर दिनभर वाहनों और ठेलों की अव्यवस्थित पार्किंग से जाम के हालात बने रहते हैं। स्कूली बच्चों, मरीजों और आम राहगीरों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। नगर कांग्रेस कार्यालय को रोजाना आमजन की शिकायतें मिल रही थीं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का मिशन ‘हाथ सबके साथ’ है और पूर्व मंत्री शकुंतला रावत के जनसेवा के मिशन पर चलते हुए यह ज्ञापन दिया गया है। पूर्व में भी यहां नगर पालिका का गार्ड तैनात रहता था, जिससे यातायात सुचारू रहता था। गार्ड हटने के बाद से समस्या लगातार बढ़ी है।

कांग्रेस ने प्रशासन से जल्द तिराहे पर गार्ड लगाकर आवागमन बाधित न हो, इसके लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है। स्थानीय लोगों ने भी कांग्रेस की इस पहल का स्वागत किया है और उम्मीद जताई है कि अब जाम की समस्या से निजात मिलेगी।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!