
पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान ने गुरुवार रात नगर थाना का दौरा किया

जहानाबाद। जिले के पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान ने गुरुवार रात नगर थाना का दौरा किया। उन्होंने यहांँ महत्वपूर्ण और लंबित आपराधिक मामलों की विस्तृत समीक्षा की। लंबित आपराधिक मामलों के अनुसंधान में तेजी लाने का निॅदेश दिया। इस दौरान सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनीष चंद्र चौधरी, नगर थाना के अनुसंधानकर्ता और अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।