मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
गुड मॉर्निंग देवरिया के तहत महिलाओं को पुलिस ने दिया सुरक्षा का भरोसा।हमीरपुर :आईजीआरएस वाले गांवों में होगी चौपाल, रिपोर्ट न देने पर तय होगी जिम्मेदारी, गांववार बनेगी स्थायी कार्ययोजनाहमीरपुर :11 पेटी अवैध देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तारचुनार में फिर गरजी दबंगई! दो गुटों में खूनी भिड़ंत17 सितंबर को मनावर विधानसभा में होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रमगणेश पंडाल में DJ साउंड बढ़ाने को लेकर विवाद, युवक की चाकू मारकर हत्याचाचरिया में शराब परिवहन का मामला, वाहन पकड़ा; पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल!सीतापुर में फिर गौवंश वध का मामला, जंगल में गाय काटते दो आरोपी पकड़े गए जिला ब्यूरोचीफ रवि गोस्वामी सरगुजा, सीतापुर। सीतापुर थाना क्षेत्र से लगे सरगा जंगल में कथित रूप से दो गाआस्था और उल्लास के साथ श्री गणपति पूजन उत्सव की शुरुआतशाहपुरा में हुई हिंदू संगठनों की समीक्षा बैठक में नए पदाधिकारियों की घोषणागुड मॉर्निंग देवरिया के तहत महिलाओं को पुलिस ने दिया सुरक्षा का भरोसा।हमीरपुर :आईजीआरएस वाले गांवों में होगी चौपाल, रिपोर्ट न देने पर तय होगी जिम्मेदारी, गांववार बनेगी स्थायी कार्ययोजनाहमीरपुर :11 पेटी अवैध देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तारचुनार में फिर गरजी दबंगई! दो गुटों में खूनी भिड़ंत17 सितंबर को मनावर विधानसभा में होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रमगणेश पंडाल में DJ साउंड बढ़ाने को लेकर विवाद, युवक की चाकू मारकर हत्याचाचरिया में शराब परिवहन का मामला, वाहन पकड़ा; पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल!सीतापुर में फिर गौवंश वध का मामला, जंगल में गाय काटते दो आरोपी पकड़े गए जिला ब्यूरोचीफ रवि गोस्वामी सरगुजा, सीतापुर। सीतापुर थाना क्षेत्र से लगे सरगा जंगल में कथित रूप से दो गाआस्था और उल्लास के साथ श्री गणपति पूजन उत्सव की शुरुआतशाहपुरा में हुई हिंदू संगठनों की समीक्षा बैठक में नए पदाधिकारियों की घोषणा
A2Z सभी खबर सभी जिले की

सिंगरौली: जिला बनने के बाद भी वार्ड 22 की वैगा बस्ती मूलभूत सुविधाओं से वंचित।

सिंगरौली: जिला बनने के बाद भी वार्ड 22 की वैगा बस्ती मूलभूत सुविधाओं से वंचित।
WhatsApp Facebook

सिंगरौली: जिला बनने के बाद भी वार्ड 22 की वैगा बस्ती मूलभूत सुविधाओं से वंचित, बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य पर पड़ रहा है असर

।सिंगरौली: वार्ड क्रमांक 22 स्थित वैगा बस्ती में आज भी बिजली, पानी, सड़क और साफ-सफाई जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव बना हुआ है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जिला बनने के बाद शहर में विकास के कई दावे किए गए, लेकिन वैगा बस्ती की स्थिति अब भी नहीं बदली है।बस्तीवासियों के अनुसार साफ-सफाई व्यवस्था नहीं होने से गंदगी बनी रहती है और पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण लोगों को मजबूरी में दूषित पानी का उपयोग करना पड़ रहा है। वहीं बिजली की समस्या भी लंबे समय से बनी हुई है, जिससे कई परिवार आज भी अंधेरे में जीवन बिताने को मजबूर हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता और जनप्रतिनिधि बस्ती पहुंचे, समस्याएं सुनीं और समाधान का आश्वासन दिया, लेकिन अब तक जमीनी स्तर पर कोई ठोस सुधार नहीं दिखाई दिया।बस्ती में रहने वाले बच्चों पर भी इसका सीधा असर पड़ रहा है। सड़क, बिजली और अन्य सुविधाओं की कमी के कारण कई बच्चे नियमित रूप से स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। वहीं शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सेवाएं भी लोगों की पहुंच से दूर बनी हुई हैं।वैगा परिवारों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि चुनाव के समय वोट मांगने के लिए नेता सुबह, शाम और देर रात तक बस्ती में पहुंचते थे, लेकिन चुनाव के बाद अब उनकी समस्याओं को देखने तक कोई नहीं आ रहा है।बस्तीवासियों ने जिला प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और संबंधित विभागों से मांग की है कि क्षेत्र में साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल, बिजली, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं की तत्काल व्यवस्था की जाए ताकि लोगों को बुनियादी सुविधाएं मिल सकें और बच्चों का भविष्य प्रभावित न हो।

Oplus_131072