मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
सरस्वती शिशु मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गणेश प्रतिमा की स्थापनाहरतालिका तीज पर महिलाओं ने की महादेव की आराधनाहमीरपुर :स्वास्थ्य केंद्रों की बदहाली पर डीएम नाराज सीएम डैशबोर्ड की खराब रैंकिंग पर जताई नाराजगी, सुधार के दिए कड़े निर्देशहमीरपुर :हिंदी प्रश्नोत्तरी बनी आकर्षण का केंद्र, न्यायिक अधिकारियों ने लिया हिस्साक्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज 4 दिसंबर को बंधेंगे परिणय सूत्र में, लखनऊ में होगा भव्य समारोह27 सितंबर को उल्लास महापरीक्षा अभियान, जिले में व्यापक तैयारियों के निर्देशआधार पंजीयन में मनमानी का आरोप, एक केंद्र ने लौटाया तो दूसरे ने स्वीकारे दस्तावेजहमीरपुर :हाईवे पर स्कूटी अनियंत्रित, तीन घायल, छिरका गांव के पास हादसा, पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल पहुंचायाशासकीय भूमि पर अवैध खनन, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की कार्रवाई की मांगहरतालिका तीज पर महिलाओं ने की महादेव की आराधनासरस्वती शिशु मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गणेश प्रतिमा की स्थापनाहरतालिका तीज पर महिलाओं ने की महादेव की आराधनाहमीरपुर :स्वास्थ्य केंद्रों की बदहाली पर डीएम नाराज सीएम डैशबोर्ड की खराब रैंकिंग पर जताई नाराजगी, सुधार के दिए कड़े निर्देशहमीरपुर :हिंदी प्रश्नोत्तरी बनी आकर्षण का केंद्र, न्यायिक अधिकारियों ने लिया हिस्साक्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज 4 दिसंबर को बंधेंगे परिणय सूत्र में, लखनऊ में होगा भव्य समारोह27 सितंबर को उल्लास महापरीक्षा अभियान, जिले में व्यापक तैयारियों के निर्देशआधार पंजीयन में मनमानी का आरोप, एक केंद्र ने लौटाया तो दूसरे ने स्वीकारे दस्तावेजहमीरपुर :हाईवे पर स्कूटी अनियंत्रित, तीन घायल, छिरका गांव के पास हादसा, पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल पहुंचायाशासकीय भूमि पर अवैध खनन, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की कार्रवाई की मांगहरतालिका तीज पर महिलाओं ने की महादेव की आराधना
A2Z सभी खबर सभी जिले की

जनता ने खोला मोर्चा, थाना घेराव कर कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

जनता ने खोला मोर्चा, थाना घेराव कर कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
WhatsApp Facebook

पंडरिया। नगर एवं क्षेत्र में बढ़ते अपराध, कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति तथा विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर सोमवार को बड़ी संख्या में नागरिकों ने जनआक्रोश रैली निकालकर पंडरिया थाने का घेराव किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने प्रदेश सरकार, स्थानीय पुलिस प्रशासन एवं क्षेत्रीय विधायक भावना बोहरा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा विधायक का पुतला दहन किया।
प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि क्षेत्र में लगातार हत्या, चोरी, मारपीट, अवैध शराब बिक्री, सट्टा-जुआ, नशे के कारोबार तथा अन्य आपराधिक गतिविधियों में वृद्धि हो रही है, लेकिन पुलिस प्रशासन प्रभावी कार्रवाई करने में विफल साबित हो रहा है। उन्होंने आदिवासी युवक के नरकंकाल मिलने के मामले सहित एक ही परिवार के तीन लोगों की गुमशुदगी की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
रैली में शामिल लोगों ने आरोप लगाया कि नगर में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं, वहीं युवाओं और नाबालिगों के बीच नशे का प्रचलन बढ़ता जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने खुलेआम बिक रहे गांजा, अफीम एवं अन्य नशीले पदार्थों पर तत्काल रोक लगाने की मांग की।
जनआक्रोश रैली के दौरान वक्ताओं ने कहा कि चुनाव के समय किए गए “भय मुक्त क्षेत्र” के वादे धरातल पर दिखाई नहीं दे रहे हैं। उन्होंने क्षेत्र में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर चिंता व्यक्त करते हुए पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए।
रैली नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पंडरिया थाना पहुंची, जहां प्रदर्शनकारियों ने थाने का घेराव कर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान पुलिस बल की मौजूदगी में प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि अपराधों पर अंकुश लगाने एवं जनहित के मुद्दों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो भविष्य में और भी बड़ा जन आंदोलन किया जाएगा।