


हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट
मौदहा हमीरपुर। छः मोहर्रम के मौके पलंग का जुलूस निकाला गया जिसमें अकीदत मंदों का जनसैलाब उमड पडा और जगह जगह पर फातिहा और लंगर किया गया। कोतवाली क्षेत्र के बडी आबादी वाले मुस्लिम बाहुल्य गांव कम्हरिया में छः मोहर्रम को बाद नमाज़ असर मोहल्ला बदनू इमाम चौक से परम्परागत पलंग का जुलूस निकाला गया जो अपने परम्परागत मार्ग से होकर कैसू इमाम चौक होते हुए हजरत बाबा निजामी के पुराने घर से होकर तरौस होते हुए अलाव मैदान तरौस पहुंचा उसके बाद अपने परम्परागत मार्गों से होता हुआ अपने गंतब्य स्थान इमाम चौक बदनू में बाद नमाज़ इशा सम्पन्न हुआ। इस दौरान जगह जगह भारी लंगर और शीतल पेय का इंतजाम किया गया था। पलंग जुलूस में हजारों लोगों ने लब्बैक या हुसैन, या हुसैन के नारे बुलंद किए। जबकि सात मोहर्रम को मोहल्ला कैसू से दुलदुल का का जुलूस निकाला जाएगा।