मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
*विश्वनाथगंज को अब वादे नहीं, विकास का हिसाब चाहिए! पिंटू तिवारी ने उठाए बुनियादी सुविधाओं के सवाल*हमीरपुर : दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन घायल, दो रेफरलोकेशन – नैनपुर/मंडला संवाददाता – सत्येन्द्र तिवारी नैनपुर से 9399424203 स्लग — मंडला में 28 नवंबर को लगेगा जिला स्तरीय वृहद रोजगार मेला ‘युवा संगम’, 35 कम्पनियाँ देंगी 3000 सअपहरण कर मारपीट करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, फॉर्च्यूनर गाड़ी जब्त करीब दो माह से फरार चल रहे थे आरोपी, पीड़ित को नदी क्षेत्र में ले जाकर लोहे की रॉड व हॉकी से किया था हमलआंवला के गुरुगावां में 10 करोड़ से बने पशु पॉलीक्लिनिक का लोकार्पण, पशुपालकों को मिलेगी आधुनिक सुविधामनावर को जिला बनाने की मांग विधानसभा में फिर गूंजी, विधायक डॉ. अलावा ने लगाया तारांकित प्रश्नमोहिन अहमद खान ने मेंढर को दिलाया गौरव, मिस्र की प्रतिष्ठित अल-अज़हर यूनिवर्सिटी से इस्लामिक स्टडीज में स्नातक की डिग्री हासिल की वर्षों की लगन, धैर्य और ज्ञान के प्रति समर्पण को दविकास खण्ड बसखारी में भ्रष्टाचार का महाखेलहुनरमंद युवा ही आत्मनिर्भर भारत की असली ताकत, कौशल विकास से खुलेंगे रोजगार के नए द्वार : वीर कुमार यादवबांदरकच्छ में 38 वर्ष महिला की संदिग्ध मौत*विश्वनाथगंज को अब वादे नहीं, विकास का हिसाब चाहिए! पिंटू तिवारी ने उठाए बुनियादी सुविधाओं के सवाल*हमीरपुर : दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन घायल, दो रेफरलोकेशन – नैनपुर/मंडला संवाददाता – सत्येन्द्र तिवारी नैनपुर से 9399424203 स्लग — मंडला में 28 नवंबर को लगेगा जिला स्तरीय वृहद रोजगार मेला ‘युवा संगम’, 35 कम्पनियाँ देंगी 3000 सअपहरण कर मारपीट करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, फॉर्च्यूनर गाड़ी जब्त करीब दो माह से फरार चल रहे थे आरोपी, पीड़ित को नदी क्षेत्र में ले जाकर लोहे की रॉड व हॉकी से किया था हमलआंवला के गुरुगावां में 10 करोड़ से बने पशु पॉलीक्लिनिक का लोकार्पण, पशुपालकों को मिलेगी आधुनिक सुविधामनावर को जिला बनाने की मांग विधानसभा में फिर गूंजी, विधायक डॉ. अलावा ने लगाया तारांकित प्रश्नमोहिन अहमद खान ने मेंढर को दिलाया गौरव, मिस्र की प्रतिष्ठित अल-अज़हर यूनिवर्सिटी से इस्लामिक स्टडीज में स्नातक की डिग्री हासिल की वर्षों की लगन, धैर्य और ज्ञान के प्रति समर्पण को दविकास खण्ड बसखारी में भ्रष्टाचार का महाखेलहुनरमंद युवा ही आत्मनिर्भर भारत की असली ताकत, कौशल विकास से खुलेंगे रोजगार के नए द्वार : वीर कुमार यादवबांदरकच्छ में 38 वर्ष महिला की संदिग्ध मौत
A2Z सभी खबर सभी जिले की

नकुलनाथ के 52वें जन्मदिन पर पांढुरना में कांग्रेसजनों का उत्साह, केक काटकर दी शुभकामनाएं

नकुलनाथ के 52वें जन्मदिन पर पांढुरना में कांग्रेसजनों का उत्साह, केक काटकर दी शुभकामनाएं
WhatsApp Facebook

संवाददाता धनंजय जोशी

जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

नकुलनाथ के 52वें जन्मदिन पर पांढुरना में कांग्रेसजनों का उत्साह, केक काटकर दी शुभकामनाएं
पांढुरना। छिंदवाड़ा-पांढुरना क्षेत्र के लोकप्रिय युवा नेता एवं पूर्व सांसद नकुलनाथ का 52वां जन्मदिवस पांढुरना में हर्षोल्लास, उत्साह और आत्मीयता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिला, ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस के पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता विधायक कार्यालय में एकत्रित हुए और केक काटकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।


कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने श्री नकुलनाथ के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं जनसेवा के प्रति उनके समर्पण के निरंतर बने रहने की कामना की। उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि श्री नकुलनाथ ने अपने सरल, सौम्य एवं जनहितैषी व्यक्तित्व से क्षेत्र की जनता के बीच विशेष पहचान बनाई है। उन्होंने युवाओं को राजनीति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सकारात्मक दिशा देने का कार्य किया है तथा क्षेत्र के विकास एवं जनकल्याण के लिए किए गए उनके प्रयास सदैव स्मरणीय रहेंगे।
जन्मदिवस समारोह में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया और श्री नकुलनाथ के उज्ज्वल भविष्य तथा दीर्घ राजनीतिक जीवन की शुभकामनाएं दीं। पूरे कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह और ऊर्जा देखने को मिली।


इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जतन उईके, विधायक नीलेश उईके, ब्लॉक अध्यक्ष विलास डोंगरे, नगर अध्यक्ष जयंत घोड़े सहित बड़ी संख्या में जिला, ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।