

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट
मौदहा हमीरपुर। मंगलवारी शाम क्षेत्र में आई भीषण आंधी और चक्रवाती तूफान से जहां पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई तो वहीं पूरे कस्बे में पेयजल समस्या खडी हो गई जिसको देखते हुए नगरपालिका अध्यक्ष रजा मोहम्मद उर्फ़ श्रीनाथ ने सभी सभासदों के सहयोग से सभी वार्डो में जनरेटर के माध्यम से वार्डो में लगी समरसेबुल से पेयजल आपूर्ति कराने का काम किया। जिसमे सभी सभासदों ने भरपूर सहयोग दिया। पेयजल की समस्या सबसे अधिक बडा कसौडा वार्ड में रही जहां वरिष्ठ सभासद इस्लाम उददीन ने स्वयं घर घर पानी पहुंचाने का काम किया।