A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:कोहरे के चलते ट्रेन सेवा प्रभावित, तीन घंटे लेट आई पैसेंजर

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत 

सुमेरपुर हमीरपुर। कोहरे के कहर का असर ट्रेनों के संचालन पर पड़ा है सुबह खजुराहो से चलकर कानपुर जाने वाली मेमू पैसेंजर ट्रेन 3 घंटे की देरी से यहां आ सकी। इसके अलावा मंगलवार को सुबह दोपहर से गुजरने वाली सभी यात्री ट्रेने घंटो देरी से आई इससे यात्री परेशान रहे।

कोहरे के कहर का असर चौतरफा पड़ रहा है। फसलों में आया फूल कोहरे से नष्ट हो रहा है वही धूप गायब होने से खेतों में ताव समय से नहीं आने के कारण गेहूं की बुवाई लेट हो रही है। मंगलवार को कोहरे का असर ट्रेनों के संचालन पर पड़ा। सुबह जबलपुर से चलकर लखनऊ जा रही चित्रकूट एक्सप्रेस 1 घंटा देरी से यहां आई। इसी तरह सुबह खजुराहो से चलकर कानपुर तक जाने वाली मेमू पैसेंजर ट्रेन 3 घंटा देरी से आई वहीं कानपुर से मानिकपुर जाने वाली मेमू पैसेंजर ट्रेन सुबह 54 मिनट की देरी से आई इसी तरह दोपहर में कानपुर से मानिकपुर होकर प्रयागराज जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस एक घंटा की देरी से यहां आई ट्रेनों के लेट होने के कारण यात्रियों को स्टेशन में ठिठुरते हुए ट्रेनों का इंतजार करना पड़ा। दैनिक यात्री राजकुमार, बाबू गुप्ता, शिवनारायण धुरिया, गुड्डू गुप्ता, धीरू यादव आदि ने कहा कि कोहरे के कारण यात्री ट्रेन देर से चल रही है। इससे आने-जाने में परेशानी हो रही है और घंटो प्लेटफार्म में बैठकर ट्रेनों का इंतजार करना पड़ रहा है।

Related Articles

 

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!