A2Z सभी खबर सभी जिले की

बस्ती, उत्तर 16 फरवरी 2026

रिस्पांस टाइम, कालर संतुष्टि फीडबैक एवं जनपदीय रैकिंग को बेहतर बनाने हेतु ROIP कर्मियों की कार्यशाला एवं मासिक समीक्षा की गोष्ठी- आज यशवीर सिंह पुलिस अधीक्षक बस्ती के निर्देशन में श्यामकान्त अपर पुलिस अधीक्षक व सत्येन्द्र भूषण तिवारी क्षेत्राधिकारी सदर के मार्गदर्शन में राणा देवेन्द्र प्रताप सिंह प्रभारी निरीक्षक यू0पी0-112 जनपद-बस्ती द्वारा प्रभारी ROIP उ0नि0 सुभाष चन्द वर्मा, उ0नि0 रमाकान्त यादव, उ0नि0 राघवेन्द्र प्रताप सिंह, उ0नि0 वीरेन्द्र कुमार निषाद, उ0नि0 चन्द्रकेश राय की मौजूदगी में कार्यालय यू0पी0-112 जनपद बस्ती पर जिला नियन्त्रण कक्ष ROIP पर नियुक्त कर्मचारीगण की कार्यशाला का आयोजन किया गया । जिसमें प्रभारी निरीक्षक यू0पी0-112 द्वारा जिला नियन्त्रण कक्ष ROIP पर नियुक्त समस्त कर्मियों को मुख्यालय/CM डैशबोर्ड पर जनपद की रैंकिंग की मासिक समीक्षा करते हुए प्रत्येक इवेण्ट की मानीटरिंग करते हुए रिस्पांस टाइम, कालर संतुष्टि फीडबैक एवं जनपदीय रैकिंग को बेहतर बनाने तथा PRV कर्मियों को विस्तृत ATR लगाने के लिए गाइड करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । साथ ही साथ फीडबैक सेल में नियुक्त अधिकारी/कर्मचारीगण को प्रत्येक इवेण्ट के कालर से वार्ता कर पीआरवी कर्मियों द्वारा की गयी कार्यवाही व कालर को उचित सहायता प्रदान की गयी या नही, के सम्बन्ध में फीडबैक प्राप्त करने हेतु निर्देशित किया गया । ROIP कर्मियों को आगामी यू0पी0 बोर्ड परीक्षा के दृष्टिगत महिला संबंधी अपराध के दृष्टिगत छेड़खानी, चेन स्नेचिंग आदि की घटनाओं पर अंकुश लगाये जाने हेतु पीआरवी कर्मियों को उक्त सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्यवाही करते हुए उच्चाधिकारीगण को अवगत कराने हेतु पीआरवी कर्मियों को गाइड करते रहने के सम्बन्ध में निर्देशित किया गया । जिससे यू0पी0-112 जनपद-बस्ती की पुलिस की अच्छी छवि जनता में बनी रहे । उल्लेखनीय है कि लगातार पीआरवी कर्मियों की कार्यशाला एवं गोष्ठी के जरिए एवं प्रत्येक स्तर पर पुलिस कन्ट्रोल रुम की निगरानी किये जाने के फलस्वरुप पीआरवी का रिस्पांस टाइम प्रदेश के टॉप-10 जनपदों में जगह बनाने में सफल रहे हैं और पीड़ित को तत्काल पुलिस सहायता पहुंचाने एवं पुलिस का व्यवहार प्रदेश के जनपदों में बस्ती जनपद से लगातार उच्च स्तर पर पहुंचाने हेतु अग्रसर है । यू0पी0-112 जनपद-बस्ती निरन्तर कम से कम समय में आपातकाल के दौरान कालर/पीड़ित को त्वरित सहायता पहुंचाने हेतु प्रतिबद्ध है ।

रिपोर्टर

संतोष कुमार

Related Articles

अखंड भारत न्यूज बस्ती

मो0 9565061080

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!