A2Z सभी खबर सभी जिले की

जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक संपन्न, विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा

डिंडौरी : 18 फरवरी, 2026
कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया की अध्यक्षता में आज जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज पाण्डेय, महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्याम सिंगौर, जिला स्वास्थ्य अधिकारी-1 डॉ. ममता दीवान, जिला स्वास्थ्य अधिकारी-2 डॉ. जयश्री मरावी सहित जिला स्तरीय अधिकारी एवं विकासखंड स्तर से समस्त खंड चिकित्सा अधिकारी, बी.पी.एम., बी.ई.ई. एवं बी.सी.एम. उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान 01 अप्रैल 2025 से 18 फरवरी 2026 तक विभाग अंतर्गत संचालित कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की गई। इनमें ए.एन.सी. पंजीयन, सीवियर एनीमिया, पी.आई.एच. प्रबंधन, टीकाकरण, पोषण पुनर्वास केंद्र, परिवार कल्याण, आयुष्मान कार्ड निर्माण, मातृ एवं शिशु मृत्यु दर, सिकल सेल एनीमिया, सुगढ टूरी अभियान तथा टी.बी. उन्मूलन कार्यक्रम शामिल रहे।

समीक्षा के दौरान जिन कार्यक्रमों में उपलब्धि अपेक्षाकृत कम पाई गई, उनमें सुधार हेतु समस्त खंड चिकित्सा अधिकारियों को शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता एवं पहुंच में किसी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए तथा सभी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचे।

बैठक में नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड (एन.क्यू.ए.सी.) के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वास्थ्य संस्थानों की भी सराहना की गई। उपस्वास्थ्य केंद्र बांसा, राखी, बस्तरा (शहपुरा), उपस्वास्थ्य केंद्र निघोरी (अमरपुर) एवं उपस्वास्थ्य केंद्र रूषा (डिण्डौरी) को नेशनल टीम द्वारा किए गए आकलन में बेहतर सेवा प्रदायगी के लिए राज्य कार्यालय से प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया है।

Related Articles

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज पाण्डेय ने सभी अधिकारियों से टीम भावना के साथ कार्य करते हुए जिले को स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उत्कृष्ट बनाने का आह्वान किया

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!