A2Z सभी खबर सभी जिले की

प्रशासन के द्वारा सुरक्षा के लिए एक चौकीदार और दो कांस्टेबल तैनात

छात्रा के परिजनों को दोबारा धमकी न माना तो बेटी गई, बेटा भी दो दिन में मरेगा

छात्रा के परिजनों को दोबारा धमकी न माना तो बेटी गई, बेटा भी दो दिन में मरेगा!

प्रशासन के द्वारा सुरक्षा के लिए एक चौकीदार और दो कांस्टेबल तैनात

जहानाबाद। जिले की जिस छात्रा की पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी, उस मामले में बड़ी खबर निकलकर के सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार छात्रा के परिजनों को दोबारा धमकी मिली है। दोबारा दी गई धमकी में अब बेटे को जान से मार दिए जाने की बात कही गई है। दोबारा धमकी मिलने के बाद परिजन अब दहशत में आ गए हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 17 फरवरी मंगलवार को छात्रा के पैतृक आवास में खिड़की के बाहर से एक पर्चा घर के अंदर फेंका गया। इसमें धमकी भरे शब्दों में लिखा था कि न माना तो बेटी गई, बेटा भी दो दिन में मरेगा। इस धमकी भरे पर्चे के घर में मिलने के बाद परिजनों में भय और दहशत का माहौल बन गया है। उनका कहना है कि दिन के वक्त घर की सुरक्षा के लिए चौकीदार तैनात रहता है। इसके बाद भी इस तरह का पर्चा मिलना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है।

Related Articles

वहीं छात्रा के पिता ने कहा कि हमें फिर से धमकी भरा पर्चा मिला है। तीन दिन पहले भी धमकी मिली थी। दोनों में लिखावट एक जैसी लग रही है। कहीं न कहीं मामला ग्रामीण परिवेश से ही जुड़ा हुआ है। ये किसी बच्चे के द्वारा लिखा हुआ लग रहा है। इसमें किन्हीं बड़े लोगों का हाथ भी हो सकता है। कौन है, यह जांच करना प्रशासन की जिम्मेदारी है। पहले वाले पर्चे की लिखित जानकारी थाने को दी गई। यहां प्रशासन के द्वारा सुरक्षा के लिए एक चौकीदार और दो कांस्टेबल दिए गए हैं। उनके रहते हुए भी लगातार धमकी मिल रही हैं। इससे हम सभी हैरान और परेशान हैं लेकिन हमें प्रशासन से उम्मीद है कि हमें सुरक्षा मिलेगी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!