मध्यप्रदेश

कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई : आदतन अपराधी हसन अली उर्फ छोटा बाबर पर एनएसए, केंद्रीय जेल जबलपुर भेजा गया

कटनी पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सख्त अभियान के तहत एक बड़ी एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए

कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई : आदतन अपराधी हसन अली उर्फ छोटा बाबर पर एनएसए, केंद्रीय जेल जबलपुर भेजा गया

कटनी पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सख्त अभियान के तहत एक बड़ी एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए आदतन अपराधी हसन अली उर्फ छोटा बाबर पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन में जिले में अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों पर लगातार कड़ा प्रहार किया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले के गुंडा, हिस्ट्रीशीटर एवं आदतन अपराधियों के विरुद्ध “जीरो टॉलरेंस नीति” अपनाते हुए कठोर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में थाना कोतवाली कटनी प्रभारी निरीक्षक राखी पांडे एवं उनकी टीम द्वारा थाना क्षेत्र के सक्रिय अपराधियों पर सतत निगरानी रखते हुए प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

थाना कोतवाली पुलिस द्वारा आदतन अपराधी हसन अली उर्फ छोटा बाबर पिता अब्दुल वहाब अली के आपराधिक रिकॉर्ड, गतिविधियों एवं क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था पर पड़ रहे प्रतिकूल प्रभाव का विस्तृत परीक्षण कर उसके विरुद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत निरोधात्मक कार्रवाई हेतु प्रकरण तैयार किया गया।

पुलिस अधीक्षक कटनी द्वारा आरोपी के गंभीर आपराधिक इतिहास एवं लगातार आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए जिला दंडाधिकारी कटनी के समक्ष एनएसए के तहत कार्रवाई की अनुशंसा की गई। प्रकरण की समीक्षा उपरांत जिला दंडाधिकारी कटनी द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम 1980 की धारा 3(2) के तहत आदेश पारित करते हुए आरोपी को केंद्रीय जेल जबलपुर में निरुद्ध किए जाने के निर्देश जारी किए गए।

आदेश के पालन में आरोपी हसन अली उर्फ छोटा बाबर, उम्र 32 वर्ष, निवासी आजाद नगर कटनी, थाना रंगनाथ नगर, जिला कटनी को केंद्रीय कारागार जबलपुर में निरुद्ध किया गया है।

थाना प्रभारी निरीक्षक राखी पांडे ने बताया कि कटनी पुलिस जिले में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। आमजन में भयमुक्त वातावरण स्थापित करने एवं अपराधियों में कानून का भय पैदा करने के उद्देश्य से भविष्य में भी ऐसे अपराधियों के विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!