
सिंगरौली: कार में मिले ब्लाइंड मर्डर का चंद घंटों में मोरवा पुलिस के द्वारा किया गया खुलासा महिला गिरफ्तार।
पत्रकार अमरेन्द्र शुक्ला सिंगरौली अखंड भारत न्यूज
सिंगरौली : मोरवा थाना पुलिस ने कार के अंदर मिले युवक सत्यप्रकाश गुप्ता के ब्लाइंड मर्डर के घटना के कुछ ही घंटों में खुलासा करते हुए आरोपी महिला प्रिया गुप्ता (35) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार 31 जुलाई को युवक का शव उसकी कार में मिला था। मामले की जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज, पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर हत्या की पुष्टि हुई। विवेचना में सामने आया कि आरोपी महिला और मृतक के बीच लंबे समय से संबंध थे तथा मृतक द्वारा शादी का दबाव बनाए जाने से परेशान होकर महिला ने वारदात को अंजाम दिया। थाना मोरवा में हत्या का मामला दर्ज कर विधिक कार्यवाही की गई।

