मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
मथुरा में बीजेपी कार्यकर्ता सम्मेलन और आशीर्वाद समारोह, विपक्ष पर बरसे भाजपा प्रदेश महामंत्री और विधायक राजेश चौधरीसरस्वती शिशु मंदिर सुबखार में हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम*मालाखेड़ी को मिली विद्युत सौगात, 33/11 केवी उपकेंद्र का लोकार्पण*हमीरपुर :मकान कब्जे को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, तीन घायलसड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर लगाएं संकेतक बोर्ड एवं रेडियमः कलेक्टरहमीरपुर :कंस मेला स्थल का एसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखीजौनपुर: यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस का कड़ा प्रहार, एक ही दिन में 989 वाहनों का चालानअखंड भारत न्यूजअखंड भारत न्यूजबेटी की शादी के लिए 4 लाख की मदद का झांसा देकर 16 हजार रुपये ठगे, पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहारमथुरा में बीजेपी कार्यकर्ता सम्मेलन और आशीर्वाद समारोह, विपक्ष पर बरसे भाजपा प्रदेश महामंत्री और विधायक राजेश चौधरीसरस्वती शिशु मंदिर सुबखार में हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम*मालाखेड़ी को मिली विद्युत सौगात, 33/11 केवी उपकेंद्र का लोकार्पण*हमीरपुर :मकान कब्जे को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, तीन घायलसड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर लगाएं संकेतक बोर्ड एवं रेडियमः कलेक्टरहमीरपुर :कंस मेला स्थल का एसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखीजौनपुर: यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस का कड़ा प्रहार, एक ही दिन में 989 वाहनों का चालानअखंड भारत न्यूजअखंड भारत न्यूजबेटी की शादी के लिए 4 लाख की मदद का झांसा देकर 16 हजार रुपये ठगे, पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहार
A2Z सभी खबर सभी जिले कीमध्य प्रदेश

आलीराजपुर कलेक्टर ने स्वसहायता समूह को हटाने के आदेश दिया

आलीराजपुर कलेक्टर ने स्वसहायता समूह को हटाने के आदेश दिया
WhatsApp Facebook

दीपक शर्मा संवादाता

आलीराजपुर:- आलीराजपुर कलेक्टर नीतू माथुर ने शनिवार को ग्राम हरसवाट, गिराला एवं साकड़ी के आंगनवाड़ी केंद्रों तथा शासकीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। मध्यान्ह भोजन एवं आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों को दिए जा रहे पूरक पोषण आहार की गुणवत्ता की जांच की तथा भोजन मेन्यू के अनुरूप उपलब्ध कराया जा रहा है या नहीं, इसकी समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी पढ़ाई, सामान्य ज्ञान एवं पाठ्य विषयों से संबंधित प्रश्न पूछे। उन्होंने बच्चों को मन लगाकर अध्ययन करने, अनुशासन का पालन करने तथा अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।

कलेक्टर ने विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता, कक्षाओं की व्यवस्था, स्वच्छता, पेयजल व्यवस्था तथा शौचालयों की स्थिति का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को विद्यालयों एवं आंगनवाड़ी केंद्रों में सभी मूलभूत सुविधाएं बेहतर बनाए रखने तथा नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।आंगनवाड़ी केंद्रों के निरीक्षण के दौरान मेन्यू के अनुरूप भोजन नहीं मिलने पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को संबंधित स्व-सहायता समूहों को तत्काल हटाने उचित कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बच्चों को निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाए तथा इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।