मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
रायगढ़ जिला धर्मजयगढ में, आयोजित धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 151 वीं जन्मजंयती मनाया गया,रजौली में आस्था का महापर्व:-घाटों व्रतियों ने डूबते सूर्य को दिया अर्ध्यहमीरपुर :शराबी पति की प्रताड़ना से त्रस्त महिला ने कोतवाली में लगाई गुहार, बच्चों की सुरक्षा की मांगहमीरपुर :रोडवेज बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, एक की मौतहमीरपुर :शराबी पति की प्रताड़ना से त्रस्त महिला ने कोतवाली में लगाई गुहार, बच्चों की सुरक्षा की मांगविधायक सेना पटेल ने आलीराजपुर जिले को सुखाग्रस्त घोषित करने की मांग कीनवादा मिर्जापुर सूर्य मंदिर छठ घाट पर आयोजित हुआ भास्कर महोत्सव,दीप प्रज्वलित कर डीडीसी ने किया उद्घाटनहमीरपुर :मेरा युवा भारत’ के तत्वावधान में जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन, प्रतियोगिताओं के माध्यम से युवाओं ने दिखाई प्रतिभाAkhand Bharat अखंड भारत न्यूज़, बड़वाह से गोविंद सिंह चौहान की रिपोर्ट -जनजातीय गौरव दिवस पर जिले में उत्साह के साथ मनी भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंतीपंढरपुर तालुका के आंबे में कुएं की खुदाई के दौरान मिट्टी और पत्थरों का ढेर ढहने से हुई दुर्घटना।रायगढ़ जिला धर्मजयगढ में, आयोजित धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 151 वीं जन्मजंयती मनाया गया,रजौली में आस्था का महापर्व:-घाटों व्रतियों ने डूबते सूर्य को दिया अर्ध्यहमीरपुर :शराबी पति की प्रताड़ना से त्रस्त महिला ने कोतवाली में लगाई गुहार, बच्चों की सुरक्षा की मांगहमीरपुर :रोडवेज बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, एक की मौतहमीरपुर :शराबी पति की प्रताड़ना से त्रस्त महिला ने कोतवाली में लगाई गुहार, बच्चों की सुरक्षा की मांगविधायक सेना पटेल ने आलीराजपुर जिले को सुखाग्रस्त घोषित करने की मांग कीनवादा मिर्जापुर सूर्य मंदिर छठ घाट पर आयोजित हुआ भास्कर महोत्सव,दीप प्रज्वलित कर डीडीसी ने किया उद्घाटनहमीरपुर :मेरा युवा भारत’ के तत्वावधान में जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन, प्रतियोगिताओं के माध्यम से युवाओं ने दिखाई प्रतिभाAkhand Bharat अखंड भारत न्यूज़, बड़वाह से गोविंद सिंह चौहान की रिपोर्ट -जनजातीय गौरव दिवस पर जिले में उत्साह के साथ मनी भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंतीपंढरपुर तालुका के आंबे में कुएं की खुदाई के दौरान मिट्टी और पत्थरों का ढेर ढहने से हुई दुर्घटना।
Alirajpurमध्य प्रदेशराजनीति

विधायक सेना पटेल ने आलीराजपुर जिले को सुखाग्रस्त घोषित करने की मांग की

विधायक सेना पटेल ने आलीराजपुर जिले को सुखाग्रस्त घोषित करने की मांग की DEEPAK SHARMA CORRESPONDENT जोबट :- जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर जोबट में आयोजित डही माइक्रो उद्वहन सिंचाई…

विधायक सेना पटेल ने आलीराजपुर जिले को सुखाग्रस्त घोषित करने की मांग की
WhatsApp Facebook

विधायक सेना पटेल ने आलीराजपुर जिले को सुखाग्रस्त घोषित करने की मांग की

DEEPAK SHARMA CORRESPONDENT
जोबट :- जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर जोबट में आयोजित डही माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना के कार्यक्रम में जोबट विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-192 की विधायक सेना महेश पटेल ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान विधायक ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर आलीराजपुर जिले एवं जोबट विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं और विकास कार्यों को लेकर अलग-अलग मांगपत्र सौंपे।

कार्यक्रम के दौरान विधायक सेना पटेल ने आदिवासी समाज की जमीन और खनिज ब्लॉकों की नीलामी का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि जनजातीय गौरव दिवस जैसे महत्वपूर्ण अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में आदिवासी समाज की जमीन और खनिज ब्लॉकों से जुड़े संवेदनशील मुद्दे पर कोई बात नहीं कही। विधायक ने कहा कि आदिवासी समाज के लिए जल, जंगल और जमीन उनके जीवन, संस्कृति और अधिकारों से जुड़े महत्वपूर्ण विषय हैं। ऐसे महत्वपूर्ण अवसर पर मुख्यमंत्री को इन मुद्दों पर भी स्पष्ट रूप से अपनी बात रखनी चाहिए थी।

खनिज ब्लॉकों की नीलामी निरस्त करने की मांग

विधायक सेना पटेल ने मुख्यमंत्री को सौंपे मांगपत्रों में सबसे प्रमुखता से जोबट विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्रामों में प्रस्तावित खनिज ब्लॉकों की नीलामी प्रक्रिया निरस्त करने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि खनिज ब्लॉकों की नीलामी से प्रभावित होने वाले आदिवासी ग्रामीणों की जमीन, जल, जंगल और उनके परंपरागत अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए। ग्रामसभाओं के अधिकारों और स्थानीय ग्रामीणों की सहमति से जुड़े प्रावधानों का पालन किया जाना आवश्यक है। उन्होंने प्रस्तावित नीलामी प्रक्रिया निरस्त करने का आग्रह किया।

आलीराजपुर जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग

दूसरे मांगपत्र में विधायक ने कम वर्षा के कारण किसानों को हुए नुकसान का मुद्दा उठाते हुए आलीराजपुर जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग की। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे करवाकर किसानों को उचित राहत राशि उपलब्ध कराने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

जोबट महाविद्यालय में बालिका पोस्ट मैट्रिक छात्रावास

तीसरे मांगपत्र में जोबट महाविद्यालय में अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति वर्ग की छात्राओं के लिए नवीन बालिका पोस्ट मैट्रिक छात्रावास खोलने की मांग की गई। विधायक ने कहा कि क्षेत्र की अनेक छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए आवास संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। छात्रावास खुलने से छात्राओं को आगे की पढ़ाई जारी रखने में सुविधा मिलेगी।

डही माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना से छूटे गांवों को जोड़ने की मांग

चौथे मांगपत्र में विधायक ने डही माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना के अंतर्गत सिंचाई सुविधा से वंचित शेष गांवों को भी जोड़ने की मांग की। उन्होंने कहा कि परियोजना का लाभ अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचे तथा छूटे हुए गांवों के किसानों को भी सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध हो। इसके लिए परियोजना का विस्तार किया जाना आवश्यक है।

आरडीएसएस योजना में वंचित गांवों एवं फलियों को शामिल करने की मांग

पांचवें मांगपत्र में आरडीएसएस योजना के अंतर्गत जोबट विधानसभा क्षेत्र के शेष वंचित गांवों एवं फलियों में विद्युत कार्यों की स्वीकृति देने की मांग की गई। साथ ही जिन गांवों में बिजली से संबंधित कार्य अधूरे हैं, उन्हें शीघ्र पूरा करवाने का आग्रह किया गया, ताकि ग्रामीणों को बेहतर विद्युत सुविधा मिल सके।

जोबट सहित चार क्षेत्रों में ग्रामीण सड़कों के निर्माण की मांग

छठे मांगपत्र में विधायक ने जोबट, उदयगढ़, कट्ठीवाड़ा एवं चंद्रशेखर आजाद नगर क्षेत्र के विभिन्न गांवों को जोड़ने वाली प्रस्तावित ग्रामीण सड़कों के निर्माण कार्यों को स्वीकृति प्रदान करने की मांग की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन की बेहतर सुविधा के लिए सड़क निर्माण जरूरी है। इससे ग्रामीणों, किसानों, विद्यार्थियों एवं मरीजों को आने-जाने में सुविधा मिलेगी।

विधायक सेना महेश पटेल ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि आलीराजपुर जिला आदिवासी बाहुल्य एवं ग्रामीण क्षेत्र होने के कारण यहां की मूलभूत समस्याओं पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने किसानों को राहत, आदिवासी समाज के भूमि अधिकारों की सुरक्षा, छात्राओं को शिक्षा की सुविधा, किसानों को सिंचाई का पानी, गांवों में बिजली और बेहतर सड़क व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए प्रस्तुत सभी मांगपत्रों पर प्राथमिकता से विचार कर आवश्यक स्वीकृति एवं कार्रवाई करने की मांग की।