मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
भाजपा प्रत्याशी डॉ. हरि सिंह ढिल्लो के समर्थन में जुटे शिक्षक, 23 अक्टूबर को मतदान की अपीलआंवला में जमीन हड़पने के मामले में वांछित आरोपी रामेश्वर गिरफ्तार, भेजा न्यायालयआंवला में महिला ने अश्लील हरकतें और जबरदस्ती का आरोप लगाया, पुलिस जांच में जुटी।मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान: पांढुर्णा कलेक्टर का जामलापानी-मुंडीढाना में सघन दौरा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई, हितग्राहियों की बदली जिंदगीपारिवारिक विवादों को सुलझाने में आंवला परामर्श केंद्र की भूमिका सराहनीय: पुष्पा पाण्डेयश्री विश्वनाथ अक्षय सेवा फाउंडेशन द्वारा वृद्धाश्रम में खाद्य सामग्री वितरण।हमीरपुर :4 जनवरी को होगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशनहमीरपुर :PET-2026 को नकलविहीन कराने के लिए डीएम सख्त, 12 केंद्रों पर तैनात होंगे मजिस्ट्रेटहमीरपुर :रात में तीन स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षणऑनलाईन बकरे बेचने के नाम पर जालसाजी कर ठगी करने वाला आरोपी कोतवाली पुलिस की गिरफ्त मेंभाजपा प्रत्याशी डॉ. हरि सिंह ढिल्लो के समर्थन में जुटे शिक्षक, 23 अक्टूबर को मतदान की अपीलआंवला में जमीन हड़पने के मामले में वांछित आरोपी रामेश्वर गिरफ्तार, भेजा न्यायालयआंवला में महिला ने अश्लील हरकतें और जबरदस्ती का आरोप लगाया, पुलिस जांच में जुटी।मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान: पांढुर्णा कलेक्टर का जामलापानी-मुंडीढाना में सघन दौरा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई, हितग्राहियों की बदली जिंदगीपारिवारिक विवादों को सुलझाने में आंवला परामर्श केंद्र की भूमिका सराहनीय: पुष्पा पाण्डेयश्री विश्वनाथ अक्षय सेवा फाउंडेशन द्वारा वृद्धाश्रम में खाद्य सामग्री वितरण।हमीरपुर :4 जनवरी को होगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशनहमीरपुर :PET-2026 को नकलविहीन कराने के लिए डीएम सख्त, 12 केंद्रों पर तैनात होंगे मजिस्ट्रेटहमीरपुर :रात में तीन स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षणऑनलाईन बकरे बेचने के नाम पर जालसाजी कर ठगी करने वाला आरोपी कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में
Hamirpurउत्तर प्रदेशशिक्षा

हमीरपुर :PET-2026 को नकलविहीन कराने के लिए डीएम सख्त, 12 केंद्रों पर तैनात होंगे मजिस्ट्रेट

हमीरपुर। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकलविहीन संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी अशोक कुमार ने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं। कलेक्ट्रेट सभागार…

हमीरपुर :PET-2026 को नकलविहीन कराने के लिए डीएम सख्त, 12 केंद्रों पर तैनात होंगे मजिस्ट्रेट
WhatsApp Facebook

हमीरपुर। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकलविहीन संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी अशोक कुमार ने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं।

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में परीक्षा की तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी और गोपनीय परीक्षा सामग्री के सुरक्षित परिवहन की समीक्षा की गई। डीएम ने स्पष्ट किया कि परीक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा 25 व 30 अक्टूबर तथा 1 नवंबर 2026 को दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी।

जनपद में परीक्षा के लिए 12 केंद्र बनाए गए हैं, जहां 12 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 12 स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। प्रत्येक पाली में 5,136 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे, जबकि दोनों पालियों में कुल 10,272 अभ्यर्थी शामिल होंगे।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि कोषागार से परीक्षा केंद्रों तक गोपनीय सामग्री पहुंचाने में निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन किया जाए। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी सुनिश्चित करने के साथ निर्धारित प्रक्रिया के तहत कैमरों की निगरानी में ही परीक्षा सामग्री के ट्रंक खोले जाएं।

कक्ष निरीक्षकों को आवश्यक प्रशिक्षण देने, अभ्यर्थियों के रोल नंबर का मिलान करने और ओएमआर शीट का वितरण सावधानीपूर्वक कराने के भी निर्देश दिए गए। डीएम ने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखी जाए और अभ्यर्थियों की नियमानुसार जांच की जाए।

परीक्षा के दौरान शांति एवं अनुशासन बनाए रखने के लिए सभी संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय से कार्य करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि नकल कराने, अनुचित साधनों का प्रयोग करने या परीक्षा की शुचिता भंग करने में किसी अधिकारी, कर्मचारी अथवा अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आने पर संबंधित कानूनों के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार वर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक महेश कुमार गुप्ता, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकेश खरवार, जिला प्रोबेशन अधिकारी राजीव सिंह, जिला सूचना अधिकारी सतीश कुमार सहित सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक और परीक्षा प्रभारी उपस्थित रहे।