मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
भाजपा प्रत्याशी डॉ. हरि सिंह ढिल्लो के समर्थन में जुटे शिक्षक, 23 अक्टूबर को मतदान की अपीलआंवला में जमीन हड़पने के मामले में वांछित आरोपी रामेश्वर गिरफ्तार, भेजा न्यायालयआंवला में महिला ने अश्लील हरकतें और जबरदस्ती का आरोप लगाया, पुलिस जांच में जुटी।मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान: पांढुर्णा कलेक्टर का जामलापानी-मुंडीढाना में सघन दौरा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई, हितग्राहियों की बदली जिंदगीपारिवारिक विवादों को सुलझाने में आंवला परामर्श केंद्र की भूमिका सराहनीय: पुष्पा पाण्डेयश्री विश्वनाथ अक्षय सेवा फाउंडेशन द्वारा वृद्धाश्रम में खाद्य सामग्री वितरण।हमीरपुर :4 जनवरी को होगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशनहमीरपुर :PET-2026 को नकलविहीन कराने के लिए डीएम सख्त, 12 केंद्रों पर तैनात होंगे मजिस्ट्रेटहमीरपुर :रात में तीन स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षणऑनलाईन बकरे बेचने के नाम पर जालसाजी कर ठगी करने वाला आरोपी कोतवाली पुलिस की गिरफ्त मेंभाजपा प्रत्याशी डॉ. हरि सिंह ढिल्लो के समर्थन में जुटे शिक्षक, 23 अक्टूबर को मतदान की अपीलआंवला में जमीन हड़पने के मामले में वांछित आरोपी रामेश्वर गिरफ्तार, भेजा न्यायालयआंवला में महिला ने अश्लील हरकतें और जबरदस्ती का आरोप लगाया, पुलिस जांच में जुटी।मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान: पांढुर्णा कलेक्टर का जामलापानी-मुंडीढाना में सघन दौरा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई, हितग्राहियों की बदली जिंदगीपारिवारिक विवादों को सुलझाने में आंवला परामर्श केंद्र की भूमिका सराहनीय: पुष्पा पाण्डेयश्री विश्वनाथ अक्षय सेवा फाउंडेशन द्वारा वृद्धाश्रम में खाद्य सामग्री वितरण।हमीरपुर :4 जनवरी को होगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशनहमीरपुर :PET-2026 को नकलविहीन कराने के लिए डीएम सख्त, 12 केंद्रों पर तैनात होंगे मजिस्ट्रेटहमीरपुर :रात में तीन स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षणऑनलाईन बकरे बेचने के नाम पर जालसाजी कर ठगी करने वाला आरोपी कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में
Pandhurnaताज़ा खबरमध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान: पांढुर्णा कलेक्टर का जामलापानी-मुंडीढाना में सघन दौरा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई, हितग्राहियों की बदली जिंदगी

संवाददाता निलेश कलसकर अखंड भारत न्यूज़ पांढुर्णा पांढुर्णा, 16 अक्टूबर 2026 मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ ने आज ग्राम जामलापानी और…

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान: पांढुर्णा कलेक्टर का जामलापानी-मुंडीढाना में सघन दौरा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई, हितग्राहियों की बदली जिंदगी
WhatsApp Facebook

संवाददाता निलेश कलसकर अखंड भारत न्यूज़ पांढुर्णा
पांढुर्णा, 16 अक्टूबर 2026
मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ ने आज ग्राम जामलापानी और मुंडीढाना का सघन दौरा कर शासकीय संस्थाओं का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से आत्मीय संवाद कर जनसमस्याएं सुनीं। दौरे के दौरान जहां कई प्रकरणों का मौके पर ही निराकरण किया गया, वहीं लापरवाही बरतने पर सख्त प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए।

शासकीय संस्थाओं का निरीक्षण – मूलभूत सुविधाएं दुरुस्त करने के निर्देश

कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने सबसे पहले शासकीय प्राथमिक शाला जामलापानी का निरीक्षण किया। विद्यालय भवन की स्थिति को देखते हुए उन्होंने आवश्यक मरम्मत कार्य तत्काल कराने के निर्देश दिए। साथ ही नवनिर्मित आंगनवाड़ी भवन का निर्माण कार्य रोककर उसे प्राथमिक शाला के प्रांगण में बनाए जाने हेतु जनपद CEO श्री विनय प्रकाश ठाकुर को निर्देशित किया।

इसके बाद उन्होंने आयुष्मान आरोग्य मंदिर जामलापानी का जायजा लिया। केंद्र में विद्युत कनेक्शन और पेयजल की व्यवस्था न होने पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने खंड चिकित्सा अधिकारी, पांढुर्णा को एक माह के भीतर सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर आरोग्य मंदिर प्रारंभ कराने के निर्देश दिए, ताकि ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर ही स्वास्थ्य लाभ मिल सके।

ग्रामीणों से संवाद – पेयजल से लेकर राजस्व तक हर मुद्दे पर कार्रवाई

ग्राम चौपाल के दौरान कलेक्टर ने नल-जल योजना की समीक्षा की। जामलापानी में मनसाराम के नलकूप से पेयजल आपूर्ति, मारकावाड़ा में पेयजल गुणवत्ता की जांच और ग्राम सलाई में अधूरी पाइपलाइन का कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

आंगनवाड़ी एवं महिला-बाल विकास योजनाओं की समीक्षा में लाड़ली बहना, लाड़ली लक्ष्मी, प्रधानमंत्री मातृ वंदना एवं बाल आशीर्वाद योजना की प्रगति देखी गई। PM मातृ वंदना योजना के तीन प्रकरण मौके पर ही निराकृत किए गए।

स्वास्थ्य सुविधाओं पर चर्चा के दौरान कलेक्टर ने ग्रामीणों से आयुष्मान कार्ड के लाभों की जानकारी ली। ग्राम जामलापानी के पांच व्यक्तियों द्वारा रायपुर में आयुष्मान कार्ड से कराए गए उपचार के अभिलेखों की जांच के निर्देश भी दिए। ग्राम पंचायत जामलापानी में श्रीमती रंगिता झुंबक को प्रसूति सहायता न मिलने पर पंचायत सचिव श्री केशव इवनाती की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए नियमानुसार सहायता राशि भुगतान के साथ सचिव को अपने वेतन से 8000 रुपये देने के निर्देश दिए।

लापरवाही पर सख्त रुख – पटवारी का वेतन रोका

राजस्व विभाग की समीक्षा के दौरान फौती नामांतरण में लापरवाही पर पटवारी श्री विवेक रावत को कारण बताओ नोटिस जारी करने, एक माह का वेतन रोकने तथा एक माह में कार्य पूर्ण न करने पर निलंबन की कार्रवाई के निर्देश दिए गए। कोटवारों को जन्म-मृत्यु की सूचना तत्काल पटवारी को देने और स्वामित्व योजना में ई-केवाईसी शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश भी दिए।

कलेक्टर ने अल्पवर्षा की स्थिति को देखते हुए किसानों को कृषि विभाग के माध्यम से चना, अलसी, सरसों जैसी वैकल्पिक फसलों की सलाह देने तथा निर्माण श्रमिकों का पंजीयन कर कल्याण मंडल के कार्ड बनवाने के निर्देश भी दिए।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक सुश्री विदिता डागर, अपर कलेक्टर श्रीमती ज्योति ठाकुर, SDM श्रीमती अल्का एक्का, तहसीलदार सुश्री प्रेक्षा पाठक सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

अभियान के साथ – बदलती जिंदगियों की कहानी भी

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के बीच जिले से जनकल्याणकारी योजनाओं से बदलाव की कहानियां भी सामने आईं।

वार्ड क्रमांक 01 चिलम टेकड़ी निवासी श्री रमेश धुर्वे का कच्चे मकान से पक्के मकान का सपना प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 (शहरी) से साकार हुआ है।

वहीं सौंसर के अंबेडकर वार्ड 11 की श्रीमती स्मिता वर्मा को पीएम स्वनिधि योजना से 15 हजार रुपये का ऋण मिलने से अपने ब्यूटी पार्लर व्यवसाय को आगे बढ़ाने में मदद मिली, जबकि सौंसर निवासी श्री आशीष सोनी ने 50 हजार रुपये के ऋण से अपना एमपी ऑनलाइन सेंटर शुरू कर आत्मनिर्भरता की राह पकड़ी है। तीनों हितग्राहियों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार व्यक्त किया।