मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
AKHAND BHARAT BULLET NEWSAKHAND BHARAT BULLET NEWSबानसूर में इंटर्नशिप धारियों ने SDM को सौंपा ज्ञापन, अप्रैल से उपस्थिति लंबित होने का आरोप सीडीपीओ कार्यालय पर निजी ई-मित्र को SSO आईडी देने और पैसे वसूलने की शिकायतश्री पुजा समिति गांव पुरैनिया पोस्ट लोहारा ब्लॉक राजगढ़ जनपद मीरजापुरऑपरेशन प्रहार में मनावर पुलिस की बड़ी कार्रवाईहमीरपुर :मतदाता पंजीकरण केंद्र का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, लापरवाही पर चेतावनीहमीरपुर :जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, त्योहारों पर जनसुविधाएं दुरुस्त रखने के आयुक्त ने दिए निर्देशहमीरपुर :नौरंगा गौशाला में डीएम का निरीक्षण, एक माह में कमियां दूर करने के निर्देशहमीरपुर :स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटा खंती में गिरे, मां घायलहमीरपुर :छह माह का किराया मांगने पर मकान मालिक और किरायेदार में विवादAKHAND BHARAT BULLET NEWSAKHAND BHARAT BULLET NEWSबानसूर में इंटर्नशिप धारियों ने SDM को सौंपा ज्ञापन, अप्रैल से उपस्थिति लंबित होने का आरोप सीडीपीओ कार्यालय पर निजी ई-मित्र को SSO आईडी देने और पैसे वसूलने की शिकायतश्री पुजा समिति गांव पुरैनिया पोस्ट लोहारा ब्लॉक राजगढ़ जनपद मीरजापुरऑपरेशन प्रहार में मनावर पुलिस की बड़ी कार्रवाईहमीरपुर :मतदाता पंजीकरण केंद्र का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, लापरवाही पर चेतावनीहमीरपुर :जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, त्योहारों पर जनसुविधाएं दुरुस्त रखने के आयुक्त ने दिए निर्देशहमीरपुर :नौरंगा गौशाला में डीएम का निरीक्षण, एक माह में कमियां दूर करने के निर्देशहमीरपुर :स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटा खंती में गिरे, मां घायलहमीरपुर :छह माह का किराया मांगने पर मकान मालिक और किरायेदार में विवाद
Pandhurnaमध्य प्रदेशशिक्षा

शास. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिराठा में ‘संविधान पर संवाद’ कार्यक्रम आयोजित, चला ‘सेल्फी विद संविधान’ अभियान

संवाददाता निलेश कलसकर अखंड भारत न्यूज़ पांढुरना पांढुर्णा, सिराठा। संविधान जागरूकता अभियान पांढुर्णा के अंतर्गत शनिवार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिराठा में ‘संविधान पर…

शास. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिराठा में ‘संविधान पर संवाद’ कार्यक्रम आयोजित, चला ‘सेल्फी विद संविधान’ अभियान
WhatsApp Facebook

संवाददाता निलेश कलसकर अखंड भारत न्यूज़ पांढुरना
पांढुर्णा, सिराठा। संविधान जागरूकता अभियान पांढुर्णा के अंतर्गत शनिवार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिराठा में ‘संविधान पर संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 9 वीं से 12 वीं तक के छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को भारतीय संविधान के महत्व एवं संविधान की प्रस्तावना को सरल और सहज शब्दों में समझाया गया। वक्ताओं ने बताया कि हमारा संविधान देश के प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता, न्याय और बंधुता का अधिकार प्रदान करता है। साथ ही विद्यार्थियों को अपने अधिकारों के साथ-साथ मौलिक कर्तव्यों के प्रति भी जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया गया।

संविधान के प्रति युवाओं में रुचि और जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विद्यालय परिसर में ‘सेल्फी विद संविधान’ अभियान भी चलाया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लेकर संविधान की प्रस्तावना के साथ सेल्फी ली।

आयोजकों ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य युवाओं और विद्यार्थियों को संविधान से जोड़ना, उनमें लोकतांत्रिक मूल्यों की समझ विकसित करना तथा उन्हें एक जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना है।

कार्यक्रम के सफल आयोजन पर विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकों ने संविधान जागरूकता अभियान पांढुर्णा की इस पहल की सराहना की।