A2Z सभी खबर सभी जिले की

चतुर्भुज राम मंदिर मांडू के पंडित गया प्रसाद का आज श्राद्ध कर्म साधु संत महात्मा आचार्य पंडितों की उपस्थिति में वैदिक मन्त्रोंउपचार के साथ किया गया,

चतुर्भुज राम मंदिर मांडू के पंडित गया प्रसाद का आज श्राद्ध कर्म साधु संत महात्मा आचार्य पंडितों की उपस्थिति में वैदिक मन्त्रोंउपचार के साथ किया गया,

 

राहुल सेन मांडव

मो 9669141814

Related Articles

 

 

मांडू न्यूज /मांडू के चतुर्भुज श्री राम मंदिर में आज शुक्रवार पंडित गया प्रसाद जोशी का उनके के देहावसान के बाद, परंपरा के अनुसार उनका मंदिर के मानस भवन में, संत महात्मा आचार्य पंडितों की उपस्थिति में, उन्हें श्रद्धांजलि देकर श्राद्ध कर्म किया गया ,यह कर्म जो मृत्यु के बाद की आत्मा की शांति और सद्गति के लिए होता है। ठीक उसी प्रकार यह कर्म किया गया, साधु संत आचार्य पंडित के साथ नगर के लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया भंडारे में। वहीं उन्हें मंदिर के आचार्य पंडित शुभम त्रिवेदी ने भेट स्वरूप दक्षिणा राशि और शाल श्रीफल दिया गया। महामंडलेश्वर डॉक्टर नरसिंह दास महाराज ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि, यह एक ऐसा धार्मिक कृत्य है जो आत्मा को पितृ लोक में स्थान देकर उसे मुक्ति की दिशा में आगे बढ़ाता है। यह आत्मा की यात्रा को सरल बनाने और उन्हें पितृलोक में स्थान दिलाने के लिए की जाने वाली एक महत्वपूर्ण मान्यता वाला कर्म है, उन्होंने मंदिर में जो एक पंडित सेवक के रूप में सेवा दी है, आज उनका यह श्राद्ध कर्म करके, उन्हें स्वर्ग लोक के लिए विदा किया है, और ईश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें स्वर्ग में स्थान दें।

● आज मन्दिर में हुवे श्राद्ध कर्म से संबंधित मुख्य बातें:

 

-उद्देश्य: मृतक की आत्मा को तृप्ति, शांति प्रदान करना और परिवार को पितृदोष से मुक्ति दिलाना।

 

विधि: इसमें तर्पण, पिंड दान, अग्निहोत्र और ब्राह्मणों को भोजन कराना शामिल है।

• महत्व: यह पितरों के प्रति कृतज्ञता और सम्मान प्रकट करने का एक पवित्र अवसर है।

● आज इस कार्यक्रम में यह संत महात्मा और गांव के लोग उपस्थित थे,

महामण्डलेश्वर श्री बालक दास जी महाराज, श्री महंत कृष्ण दास जी महाराज, श्री महंत संजय दास महाराज, आचार्य महंत जीवन दास महाराज, महंत भारत दास महाराज, आचार्य पंडित शुभम त्रिवेदी, आचार्य पंडित महेंद्र शर्मा, आचार्य पंडित गोपाल वैष्णव, ट्रस्टी मांगीलाल जायसवाल, ट्रस्टी परमानंद विश्वकर्मा, ट्रस्टी अशोक निगम, ट्रस्टी लक्ष्मी नारायण पाटीदार रामायण मंडल महिला मंडल वह मांडू नगर के साथ बाहर के आए भक्त आदि. लोगों ने आज इस कार्यक्रम में पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी वह भोजन प्रसाद भंडारे का आयोजन में शामिल हुवे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!