

सिंगरौली::पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई फरियादियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण
सिंगरौली/जिले में आमजन की समस्याओं के समाधान हेतु पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मंगलवार को जनसुनवाई आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री ने स्वयं उपस्थित रहकर विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनीं और उनसे सीधे संवाद किया। जनसुनवाई के दौरान कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि शेष आवेदनों पर त्वरित एवं वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं चौकी प्रभारियों को दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध निराकरण पुलिस की प्राथमिकता है।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा, थाना प्रभारी विंध्यनगर श्रीमती अर्चना दिवेदी, थाना प्रभारी नवानगर कपूर त्रिपाठी, महिला थाना प्रभारी श्रीमती आराधना सिंह परिहार, उप निरीक्षक स्वतंत्र रावत सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। महिला फरियादियों की शिकायतों पर विशेष ध्यान देते हुए महिला अधिकारियों द्वारा उनकी काउंसलिंग कराई गई तथा संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सिंगरौली पुलिस आमजन के हित में सदैव तत्पर है और भविष्य में भी इस प्रकार की जनसुनवाई कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाते रहेंगे।