A2Z सभी खबर सभी जिले कीमध्यप्रदेशशहडोल

विश्व रक्तदाता दिवस प्रेरणा देता है कि रक्तदान महादान है, जीवनदान है…

रक्तदान नरसेवा से नारायण सेवा का माध्यम है, जो हमारे प्रयास से अनमोल जिंदगियों के लिए वरदान बनता है।

✍️✍️✍️✍️✍️जियाउद्दीन अंसारी अखंड भारत लाइव न्यूज़

रक्तदान महान कार्य, जरूरतमंद व्यक्ति को देता है जीवनदान

जिला चिकित्सालय शहडोल में आयोजित किया गया रक्त दान शिविर

Related Articles

सिविल सर्जन ने रक्तदाताओं को वितरित किया प्रमाण पत्र

*शहडोल* हर वर्ष 14 जून को विश्व रक्तदान दिवस मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य लोगों को रक्तदान के महत्व के बारे में जागरूक करना और स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देना है। रक्तदान एक महान कार्य है जो किसी जरूरतमंद व्यक्ति को जीवनदान देता है। एक यूनिट रक्त तीन लोगों की जान बचा सकता है। दुर्घटना, सर्जरी, थैलेसीमिया, कैंसर जैसी बीमारियों में रक्त की जरूरत पड़ती है। रक्तदान न केवल दूसरों के लिए लाभकारी है, बल्कि यह स्वयं रक्तदाता के स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा होता है। इससे शरीर में नई रक्त कोशिकाएं बनती हैं और रक्तसंचार बेहतर होता है। विश्व रक्तदाता दिवस प्रेरणा देता है कि रक्तदान महादान है, जीवनदान है। रक्तदान नरसेवा से नारायण सेवा का माध्यम है, जो हमारे प्रयास से अनमोल जिंदगियों के लिए वरदान बनता है।

विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय शहडोल में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। रक्तदान शिविर में लोगों ने दूसरों की जिंदगी बचाने के लिए रक्तदान किया। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. शिल्पी सराफ ने अधिकारियों कर्मचारियों व लोगों को रक्तदान करने की शपथ दिलाई एवं रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र भी वितरित किया।

इस अवसर पर सहायक प्रबंधक जिला अस्पताल श्रीमती पूजा सोनी, डॉ.शमीम सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!