
एसीआई बानसूर के छात्रों ने नीट यूजी 2025 में शानदार सफलता हासिल की है। भावेश यादव ने ऑल इंडिया ओबीसी में 76वीं रैंक हासिल की है, जबकि अन्य छात्रों ने भी अपने-अपने वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

भावेश यादव ने रचा इतिहास
भावेश यादव ने 628 अंक हासिल कर ओबीसी में 76वीं रैंक हासिल की है। इसके अलावा सचिन यादव ने 541 अंक, दीपेंद्र चौधरी ने 523 अंक और भीम सिंह मीना ने अपनी कैटेगरी में ऑल इंडिया 639 रैंक हासिल की है।
संस्थान की निदेशक ने जताया गर्व
संस्थान की निदेशक आशा मेहर यादव ने छात्रों की सफलता पर गर्व व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह सफलता संस्थान के लिए गर्व की बात है और यह साबित करता है कि ग्रामीण क्षेत्र के छात्र भी बड़े शहरों के छात्रों से कम नहीं हैं।
आशा मेहर यादव ने बताया कि एसीआई बानसूर में छात्रों को सभी सुविधाएं प्रदान की जाती हैं, विशेष रूप से लड़कियों की सुरक्षा और अनुशासन का ध्यान रखा जाता है। संस्थान की मैनेजमेंट टीम और फैकल्टी मेंबर्स ने इस सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।