उत्तर प्रदेशबरेली

चौकी प्रभारी ने किया स्टाफ के साथ शरबत वितरण

भीषण गर्मी को देखते हुए कस्बा फतेहगंज पश्चिमी चौकी प्रभारी ने अपने स्टाफ के साथ शर्बत वितरण कराया

चौकी प्रभारी ने किया स्टाफ के साथ शरबत वितरण

फतेहगंज पश्चिमी। थाना फतेहगंज पश्चिमी की कस्बा चौकी में पुलिस अधिकारी ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए भीषण गर्मी में राहगीरों और कस्बा वासियों को राहत पहुंचाने के लिए शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया

 

Related Articles


फतेहगंज पश्चिमी पुलिस चौकी के मुख्य द्वार पर शर्बत का स्टाल लगाया गया जहां आने-जाने वाले हर व्यक्ति, महिला, वृद्ध और बच्चों को शरबत पिलाया गया सभी लोग शरबत पीकर चौकी प्रभारी अनूप सिंह व उनके सहयोगी पुलिस कर्मियों की इस सुंदर कार्य को लेकर बार-बार प्रशंसा कर रहे थे

इस कार्यक्रम में चौकी प्रभारी के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल विक्की सिंह , पीआरडी आदेश और सेवाराम शर्मा ने सहयोग किया राहगीरों के साथ-साथ कस्बा वासियों ने भी इस सेवा का लाभ उठाया इस भीषण गर्मी में यह कार्यक्रम राहगीरों, फरियादियों और कस्बा वासियों को एक बड़ी राहत लेकर आया। लोगों ने शराब पीकर आनंद की अनुभूति की। इस मौके पर फतेहगंज पश्चिमी थाना प्रभारी सुरेंद्र पाल सिंह ने भी राहगीरों को शर्बत वितरण किया। इस मौके पर कस्बा चौकी प्रभारी अनूप सिंह , हेड कांस्टेबल विक्की सिंह, पीआरडी आदेश सिंह ,सेवाराम आदि पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

प्रवन पाण्डेय

जिला संवाददाता बरेली

Show More
Back to top button