A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेश

*हज यात्रियों से भरी बस को एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कंटेनर ने मारी टक्कर । नौ लोग घायल

*हज यात्रियों से भरी बस को एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कंटेनर ने मारी टक्कर । नौ लोग घायल

*मनोज कुमार शर्मा मैनपुरी*

मैनपुरी।कुरावली थाना क्षेत्र में हाईवे पर कृषि मंडी समिति के समीप हज यात्रा पर जा रहे यात्रियों से भरी बस को एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कंटेनर ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। बस में सवार 50 यात्रियों में से 9 यात्री गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजकर ट्रक और बस को साइड कराकर यातायात चालू कराया। हादसे की सूचना मिलते ही अस्पताल में यात्रियों के परिजन पहुंच गए।

हज यात्रा पर जाने वाले यात्रियों के लिए दो बसें जा रही थीं। जिन

Related Articles

बसों में बैठकर कुरावली के लोग भी हज यात्रा पर जा रहे थे। जिनको लेकर बस कुरावली से लखनऊ जा रही थी। जैसे ही एक बस दोपहर करें 4 बजे जीटी रोड के हाईवे पर पर कृषि मंडी समिति के समीप पहुंची। तभी कानपुर की तरफ से रॉन्ग साइड से आ रहे ट्रक ने बस में जोरदार टक्कर मार दी।बस में टक्कर लगते ही मौके पर यात्रियों में चीख पुकार मच गई। जिससे बस में सवार बस चालक प्रशांत भारद्वाज पुत्र रविंद्र निवासी आवास विकास कॉलोनी एटा सहित कुरावली निवासी वसीम, रेहान, जावेद, समीम, जावेद अफरोज पुत्री जमील निवासी तिर्वा कन्नौज, सानिया पुत्री अलाउद्दीन निवासी खिचड़ीपुर कल्यानपुरी दिल्ली, मोनिका पुत्र सईदउल्ला निवासी मोहल्ला कौआटोला घायल हो गए।हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराकर हाइड्रा (क्रेन) की मदद से जीटी रोड से दोनों वाहनों को हटाकर मार्ग को साफ कराया। उसके बाद यातायात सुचारू हुआ। वहीं ट्रक चालक को पुलिस ने हिरासत में लेकर ट्रक को कब्जे में ले लिया।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!