A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरे

परदेश सरकार को गिराने के अपनाए जा रहे हथकंडे पत्रकार वार्ता में बोले जिला प्रवक्ता रोहित शर्मा

भाजपा लोकसभा चुनाव से कांग्रेस का ध्यान हटाने का कर रही प्रयास
परदेश सरकार को गिराने के अपनाए जा रहे हथकंडे
पत्रकार वार्ता में बोले जिला प्रवक्ता रोहित शर्मा

हमीरपुर
लोकसभा चुनाव से ध्यान हटाने के लिए भाजपा नित नए हथकंडे अपना रही है। भाजपा परदेश कांग्रेस सरकार को गिराने का प्रयास कर रही है। इसका प्रमाण राज्यसभा के इलेक्शन में देखने को मिला है। यह बात जिला कांग्रेस प्रवक्ता एडवोकेट रोहित शर्मा ने कही। उन्होंने कहा की आज भी कांग्रेस सरकार बहुमत के साथ है। उन्होंने कहा की मोदी सरकार का दस साल का कार्यकाल विफल रहा है। यही कारण है की हिमाचल सरकार को गिराने का प्रयास किया जा रही है। उन्होंने कहा की इसे लिए भाजपा को परदेश की जनता कभी माफ नहीं करेगी। उन्होंने कहा की लोकसभा चुनाव में हिमाचल की जनता भाजपा को आइना दिखाएगी।
उन्होंने कहा की यदि केंद्र सरकार प्रदेश सरकार को गिराने का प्रयास कर रही है तो निश्चित तौर पर शर्मनाक है। उन्होंने कहा की परदेश में आपदा आई तो प्रदेश सरकार ने जनता का पूरा साथ देते हुए अपना दायित्व बखूभी निभाया है। रोहित शर्मा ने कहा की व्यक्तिगत एजेंडा से सरकार नही चलती। सरकार का अपना एजेंडा होता है और उसी के तहत कार्य किया जाता है।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!