इटवा। स्थानीय थाने की पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में दो आरोपियों को क्षेत्र के चौखड़ा से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अशोक, दर्शन उर्फ काशीनाथ निवासी डेंगहाजोत कस्तूरी थाना इटवा के रूप में हुई। पूछताछ करने के बाद पुलिस ने दोनों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। यह जानकारी एसओ इटवा संतोष कुमार तिवारी ने दी है।
2,517 Less than a minute


