
बानसूर विधानसभा क्षेत्र के उपखंड नारायणपुर में होम्योपैथिक चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए डा. तिलक राज अरोड़ा का सम्मान किया गया। डा. अरोड़ा नारायणपुर होम्योपैथिक चिकित्सालय में वरिष्ठ चिकित्सा प्रभारी के रूप में असाध्य रोगों की चिकित्सा में प्रभावी माने जाते हैं। उनके पास आसपास की विधानसभा क्षेत्र की रोगियों का तांता लगा रहता है और प्रशिक्षण प्राप्त अनेक चिकित्सक उनके मार्गदर्शन में चिकित्सा कार्य संपादित करते हैं।

डा. अरोड़ा के सम्मान पर राजस्थान सेवानिवृत्त कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष बृजमोहन शर्मा ने खुशी का इजहार करते हुए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं और कहा की डा. अरोड़ा की सेवाएं समाज के लिए एक प्रेरणा का स्रोत हैं।
