A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:जिम्बाबे में भारत के राजदूत का जनपद आगमन पर जोरदार स्वागत

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

हमीरपुर।जिंबॉब्वे में भारत के राजदूत ब्रह्म कुमार का हमीरपुर आगमन हुआ और अपने प्रवास के दौरान उन्होंने अपने मित्रों से मुलाकात की और भारत और जिंबॉब्वे के बीच आपसी संबंधों के बारे में चर्चा की उन्होंने बताया किस तरह से भारत की प्रभावशाली नीतियों की वजह से जिंबॉब्वे भारत के एक मित्र राष्ट्र के रूप में उन्नति कर रहा है वहां भारत का व्यापार और निवेश लगातार बढ़ता जा रहा है भारतीयों की संख्या में भी वृद्धि हो रही है यह इस बात को प्रमाणित करता है कि भारत की विदेश नीति की संकल्पना वसुधैव कुटुंबकम् की अवधारणा से प्रेरित है भारत आज भी जिम्बाब्वे ही नहीं वरन अफ्रीकी महाद्वीप के अधिकतर एवं महत्वपूर्ण देशों के औद्योगिक आर्थिक एवं सामाजिक विकाश में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है अफ्रीका में भारतीय मूल के अप्रवासी भारतीय और वहां रहने वाले भारतीय संस्कृति एवं नैतिक मूल्यों के संवाहक हैं जिम्बाब्वे में भी भारतीय संस्कृति भारतीय और भारतीय संस्कृति अत्यधिक सम्मानपूर्वक देखा जाता है विकसित भारत की संकल्पना में भारतीय विदेश नीति के आयाम विश्वव्यापी हैं और मित्रता के भाव पर आधारित हैं वह विश्व व्यापी है और विश्व के कई देशों ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विकसित भारत की संकल्पना में विश्वास जताया है ब्रह्मा कुमार हमीरपुर जनपद के टेढ़ा ग्राम के मूल निवासी हैं उन्होंने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुछेछा से स्नातक और इलाहाबाद विद्यालय विश्वविद्यालय से परास्नातक प्राचीन इतिहास से किया है और तत्पश्चात उन्होंने भारतीय विदेश सेवा 2005 में ज्वाइन की और भारतीय विदेश सेवा ज्वाइन करने के पश्चात उन्होंने काहिरा,मस्कट, कुआलालंपुर और टोक्यो में स्थित भारतीय राजदूतावासों में अपनी सेवाएं दी आप वर्तमान में भारत के राजदूत के रूप में जिंबॉब्वे में पदस्थ हैं ब्रह्मा कुमार अपने क्लासमेट अरविंद श्रीवास्तव निवासी टेढ़ा के आवास में पहुंचकर भी मुलाकात की थी आज इस अवसर पर राजकुमार शुक्ला, डॉ आशुतोष त्रिपाठी,राहुल, अभिषेक त्रिपाठी,राजेंद्र प्रजापति आदि मौजूद रहे ।।

 

Related Articles

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!