मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
सात तलाई सड़क हादसे में घायल युवक की मौत।नहर के अंतिम छोर तक पानी पहुंचाने की मांग, किसान संघ ने सौंपा ज्ञापनअल्प वर्षा से उत्पन्न चुनौतियों से निपटने हेतु समन्वित कार्ययोजना बनाएं अधिकारी – सावित्री ठाकुरमाता की आराधना में देर रात तक गरबा, भजनों की बही गंगामनावर में खेल सुविधाओं को मिलेगी नई उड़ान, 2 हेक्टेयर जमीन आवंटितसिंघाना की प्राचीन शक्तिपीठ मां हरसिद्धि के दरबार में उमड़ती है श्रद्धालुओं की आस्था*मीरजापुर में डांडिया नाइट का भव्य आयोजन* *दिव्या मित्तल ने की शिरकत नवरात्र के उत्सवी माहौल में डांडिया की धुन पर झूमे परिवार, महिलाएं औरमिर्जापुर में बागवानी को मिलेगा बढ़ावा, किसानों की आय बढ़ाने की पहल*##//बुंदेलखंड के छतरपुर से तनुज दुबे बने राहुल गांधी के ‘बैटमैन’, राष्ट्रीय मीडिया में तस्वीर की चर्चा##बड़वानी नगर पालिका पी , आई,सी, बेठक , बेठक में 18, एजेडे सर्वसम्मति से पारितसात तलाई सड़क हादसे में घायल युवक की मौत।नहर के अंतिम छोर तक पानी पहुंचाने की मांग, किसान संघ ने सौंपा ज्ञापनअल्प वर्षा से उत्पन्न चुनौतियों से निपटने हेतु समन्वित कार्ययोजना बनाएं अधिकारी – सावित्री ठाकुरमाता की आराधना में देर रात तक गरबा, भजनों की बही गंगामनावर में खेल सुविधाओं को मिलेगी नई उड़ान, 2 हेक्टेयर जमीन आवंटितसिंघाना की प्राचीन शक्तिपीठ मां हरसिद्धि के दरबार में उमड़ती है श्रद्धालुओं की आस्था*मीरजापुर में डांडिया नाइट का भव्य आयोजन* *दिव्या मित्तल ने की शिरकत नवरात्र के उत्सवी माहौल में डांडिया की धुन पर झूमे परिवार, महिलाएं औरमिर्जापुर में बागवानी को मिलेगा बढ़ावा, किसानों की आय बढ़ाने की पहल*##//बुंदेलखंड के छतरपुर से तनुज दुबे बने राहुल गांधी के ‘बैटमैन’, राष्ट्रीय मीडिया में तस्वीर की चर्चा##बड़वानी नगर पालिका पी , आई,सी, बेठक , बेठक में 18, एजेडे सर्वसम्मति से पारित
A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरे

राज्य सरकार की बिजली कटते ही अंधेरे में डूब जाता है धरहरा रेलवे स्टेशन, यात्रियों ने उठाई स्थायी रोशनी की मांग

WhatsApp Facebook
राज्य सरकार की बिजली कटते ही अंधेरे में डूब जाता है धरहरा रेलवे स्टेशन, यात्रियों ने उठाई स्थायी रोशनी की मांग
धरहरा (मुंगेर): राज्य सरकार की बिजली आपूर्ति बाधित होते ही धरहरा रेलवे स्टेशन पूरी तरह अंधेरे में डूब जाता है। स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म और यात्री प्रतीक्षालय में पर्याप्त वैकल्पिक प्रकाश व्यवस्था नहीं होने के कारण यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। खासकर रात के समय ट्रेन पकड़ने आने वाले यात्रियों, महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों के लिए यह स्थिति किसी बड़ी परेशानी से कम नहीं है।स्थानीय लोगों और नियमित यात्रियों का कहना है कि बिजली कटते ही स्टेशन पर समुचित अंधेरा छा जाता है, जिससे न केवल ट्रेन पकड़ने वाले में दिक्कत होती है बल्कि सुरक्षा संबंधी चिंताएं भी बढ़ जाती हैं। अंधेरे के कारण यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर आने-जाने, ट्रेन की स्थिति जानने और अपने सामान की सुरक्षा को लेकर भी परेशानी होता है। वही यात्रियों का कहना है कि रेलवे स्टेशन जैसे महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थान पर निर्बाध रोशनी की व्यवस्था होनी चाहिए, लेकिन धरहरा स्टेशन पर आज भी समुचित प्रकाश व्यवस्था का अभाव बना हुआ है। लोगों का कहना है कि यदि स्टेशन पर पर्याप्त हाईमास्ट लाइट, इनवर्टर या जनरेटर आधारित बैकअप व्यवस्था उपलब्ध हो तो बिजली कटने की स्थिति में भी यात्रियों को परेशानी नहीं होगी।स्थानीय रितेश कुमार, निकेश कुमार, सोनी गुप्ता, बबीता राय मंडल, बिंकु सिंह, विजय तांती ने रेलवे प्रशासन से मांग की है कि धरहरा रेलवे स्टेशन पर स्थायी और मजबूत प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित कराबाया जाए, ताकि बिजली आपूर्ति बाधित होने पर भी स्टेशन रोशन रहे और यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।लोगों की मांग है कि रेलवे प्रशासन इस गंभीर समस्या को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए पूरे धरहरा रेलवे स्टेशन परिसर में समुचित रोशनी एवं वैकल्पिक बिजली व्यवस्था की तत्काल व्यवस्था करे, जिससे यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा दोनों सुनिश्चित हो