मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
मंदिरों और आरक्षण पर सपा विधायक तूफानी सरोज के बयान पर सियासी घमासान, राजनीतिक पृष्ठभूमि पर भी उठे सवालरामपुर पुलिस का बड़ा अभियान 105 गुम मोबाइल बरामदसिंगरौली: कंचन ज्वेलर्स जयंत डकैती कांड में सिंगरौली पुलिस की एक और बड़ी सफलता।सिंगरौली: /  नगर निगम बारिश खत्म होते ही मॉडल रोड का कार्य तत्काल प्रारंभ करें – कलेक्टर श्री गौरव बैनलजहरीली शराब के सेवन से दो लोगों की मौतमथुरा में बीजेपी कार्यकर्ता सम्मेलन और आशीर्वाद समारोह, विपक्ष पर बरसे भाजपा प्रदेश महामंत्री और विधायक राजेश चौधरीसरस्वती शिशु मंदिर सुबखार में हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम*मालाखेड़ी को मिली विद्युत सौगात, 33/11 केवी उपकेंद्र का लोकार्पण*हमीरपुर :मकान कब्जे को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, तीन घायलसड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर लगाएं संकेतक बोर्ड एवं रेडियमः कलेक्टरमंदिरों और आरक्षण पर सपा विधायक तूफानी सरोज के बयान पर सियासी घमासान, राजनीतिक पृष्ठभूमि पर भी उठे सवालरामपुर पुलिस का बड़ा अभियान 105 गुम मोबाइल बरामदसिंगरौली: कंचन ज्वेलर्स जयंत डकैती कांड में सिंगरौली पुलिस की एक और बड़ी सफलता।सिंगरौली: /  नगर निगम बारिश खत्म होते ही मॉडल रोड का कार्य तत्काल प्रारंभ करें – कलेक्टर श्री गौरव बैनलजहरीली शराब के सेवन से दो लोगों की मौतमथुरा में बीजेपी कार्यकर्ता सम्मेलन और आशीर्वाद समारोह, विपक्ष पर बरसे भाजपा प्रदेश महामंत्री और विधायक राजेश चौधरीसरस्वती शिशु मंदिर सुबखार में हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम*मालाखेड़ी को मिली विद्युत सौगात, 33/11 केवी उपकेंद्र का लोकार्पण*हमीरपुर :मकान कब्जे को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, तीन घायलसड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर लगाएं संकेतक बोर्ड एवं रेडियमः कलेक्टर
A2Z सभी खबर सभी जिले की

जन कल्याण शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिक, विभिन्न योजनाओं की ली जानकारी,पूर्व राज्य शिक्षा मंत्री नाना मोहोड़ ने किया निरीक्षण, हितग्राहियों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

जन कल्याण शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिक, विभिन्न योजनाओं की ली जानकारी,पूर्व राज्य शिक्षा मंत्री नाना मोहोड़ ने किया निरीक्षण, हितग्राहियों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश
WhatsApp Facebook

संवाददाता धनंजय जोशी

जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

जन कल्याण शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिक, विभिन्न योजनाओं की ली जानकारी,पूर्व राज्य शिक्षा मंत्री नाना मोहोड़ ने किया निरीक्षण, हितग्राहियों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश
पांढुर्णा /15 जून 2026/नगर पालिका परिषद सौंसर कार्यालय में आज दिनांक 15 जून 2026 को जन कल्याण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लेकर विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी प्राप्त की तथा अपने आवेदन प्रस्तुत किए। शिविर का उद्देश्य आमजन को शासन की जनहितकारी योजनाओं से जोड़ना एवं उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण करना था।

शिविर में नगर पालिका अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा नागरिकों की समस्याएं सुनी गईं तथा विभिन्न विभागों से संबंधित प्राप्त आवेदनों का निराकरण किया गया। साथ ही पात्र हितग्राहियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया।

निकाय में आयोजित जन कल्याणकारी शिविर का पूर्व राज्य शिक्षा मंत्री श्री नाना मोहोड़ द्वारा निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री मौसम पालेवार से चर्चा कर हितग्राहियों की समस्याओं का शीघ्र एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कार्यक्रम के दौरान नागरिकों को स्वच्छता, पेयजल, आवास, पेंशन, राशन कार्ड एवं अन्य जनहित से जुड़े विषयों की जानकारी प्रदान की गई। अधिकारियों ने नागरिकों से शासन की विभिन्न योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने तथा किसी भी समस्या के समाधान हेतु सीधे संबंधित विभाग से संपर्क करने की अपील की।

जन कल्याण शिविर का आयोजन दिनांक 16 जून 2026 एवं 17 जून 2026 को भी किया जाएगा। अतः पात्र हितग्राही शिविर में उपस्थित होकर विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।