

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट
हमीरपुर। जनपद में रविवार देर रात हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादलों से बड़ा बदलाव देखने को मिला है। जिलाधिकारी घनश्याम मीणा और अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार गुप्ता का तबादला कर दिया गया है, जिससे जिले में चर्चाओं का माहौल गर्म हो गया है।
जिलाधिकारी घनश्याम मीणा के स्थान पर अब अभिषेक गोयल को हमीरपुर का नया डीएम नियुक्त किया गया है। वहीं पुलिस विभाग में भी बदलाव करते हुए एएसपी मनोज कुमार गुप्ता की जगह अरविंद कुमार वर्मा को नया अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
सूत्रों के अनुसार, दोनों अधिकारियों ने जनपद में अपना लंबा कार्यकाल पूरा किया और इस दौरान कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया। उनके कार्यकाल में प्रशासनिक और कानून-व्यवस्था से जुड़े कई अहम निर्णय लिए गए।
अब नए अधिकारियों की तैनाती के साथ जिले में प्रशासनिक और पुलिस व्यवस्था में नई कार्यशैली देखने को मिल सकती है। अरविंद कुमार वर्मा जल्द ही कार्यभार ग्रहण कर कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालेंगे।
तबादलों के बाद प्रशासनिक और पुलिस महकमे में नई नियुक्तियों को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है, वहीं आम जनता की नजर अब नए अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर टिकी है।